फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam thakur inaugurates Art and Craft Center in Manali

Himachal Election: सीएम जयराम बोले- भाजपा 15 अक्तूबर के बाद करेगी प्रत्याशियों की घोषणा

Sat, 01 Oct 2022 06:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Oct 2022 06:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को मनाली के बड़ागरा बिहाल में आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर(देवलोक) का किया शुभारंभ किया। पर्यटन विभाग ने 45 करोड़ से देवलोक का निर्माण किया है।

विज्ञापन
CM Jairam thakur inaugurates Art and Craft Center in Manali
मनाली में सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी प्रत्याशियों का एलान करेगी। देव लोक आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र का शुभारंभ करने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि संभवत: 15 अक्तूबर के बाद पार्टी अपने प्रत्याशियों का एलान करेगी। पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशियों का एक साथ एलान होगा या नहीं, यह भविष्य के गर्भ में है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को हिमाचल से विशेष लगाव है। वह ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जो अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में शामिल होने के लिए आएंगे। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चाहें तो ज्वाइन कर सकती हैं भाजपा, करेंगे स्वागत : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के तंबू पूरे देश में उखड़ रहे हैं। सत्ता में आते ही भाजपा ने रिवाज बदलने की शुरुआत की थी। बदले की भावना से पूर्व सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों पर जांच बैठाने के रिवाज को हमने बदल दिया। अब जनता रिवाज बदलेगी। हिमाचल में पांच-पांच साल का रिवाज अब बदलेगा। मुख्यमंत्री हरिपुर में आयोजित ‘प्रगतिशील हिमाचल: स्थापना के 75 वर्ष’ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा पर निकली है। लेकिन, इनके नेता कांग्रेस छोड़ो यात्रा की राह पर हैं। उन्होंने कहा कि दो-दो कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। चुटकी लेते हुए उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को भी भाजपा में शामिल होने का न्योता दे डाला। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश अध्यक्ष चाहें तो उनका भी भाजपा में स्वागत है। वहां पार्टी और नेतृत्व संकट में है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों की श्रेणी में शामिल करवाने में प्रत्येक हिमाचली का योगदान रहा है। उन्होंने हिमाचल निर्माता वाईएस परमार, ठाकुर रामलाल, शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल और वीरभद्र सिंह को भी याद किया। उनके द्वारा हिमाचल के विकास में किए गए योगदान को सराहा। उन्होंने कहा कि नेताओं का आभार सब करते हैं, लेकिन मैं ऐसा पहला मुख्यमंत्री हूं जो जनता का आभार प्रकट करने आया हूं। 
विज्ञापन


प्रदेश का पहला आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र बनकर तैयार 
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर 13 मील के समीप बड़ाग्रां बिहाल में हिमाचल प्रदेश का पहला आर्ट एंड क्राफ्ट केंद्र बनकर तैयार हो गया है। देव लोक के नाम से शुरू हुए इस केंद्र का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देव लोक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र साबित होगा। इसमें एक ही स्थान पर पूरे हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का समावेश देखने को मिलेगा। इस केंद्र में आधुनिकता और पुरातन संस्कृति का समावेश देखने को मिलेगा। हिमाचल ही प्राचीनतम काष्ठकुणी शैली में निर्मित यह केंद्र मनाली का नया पर्यटन डेस्टिनेशन बनकर उभरने वाला है। यह हिमाचल का ऐसा पहला केंद्र है, जहां पर्यटकों के ठहरने, गोल्फ कोर्स, ओपन थियेटर, वॉच टावर, गोल्फ क्लब, रेस्तरां समेत तमाम तरह की वीआईपी व वीवीआईपी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एशियन डेवेलपमेंट बैंक के सहयोग से लगभग 46 करोड़ रुपये खर्च कर इसका निर्माण किया गया है। खास यह है कि हिमाचल की कला एवं संस्कृति से जुड़े उत्पादों के उत्पादन से लेकर विपणन तक की यहां सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए छह वर्कशॉप और 54 दुकानें तैयार की गई हैं। इससे सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित होंगे। वॉच टावर इसका महत्वपूर्ण सेक्शन है। वर्तमान में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) से इसे चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश न केवल प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है बल्कि पर्वतारोहण, रॉक क्लाइबिंग, रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसे साहसिक खेलों के लिए भी यह आदर्श स्थल है। इस केंद्र के माध्यम से स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को अपने उत्पाद के प्रोत्साहन, प्रदर्शन और बाजार उपलब्ध करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 22 एकड़ में फैली यह परियोजना साहसिक पर्यटन प्रेमियों के लिए आकर्षण का केन्द्र साबित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed