फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur in bjp meeting mandi himachal pradesh

चारों लोकसभा सीटें जीतने के लिए सीएम जयराम ने दिया ये मंत्र

Thu, 12 Apr 2018 10:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी Updated Thu, 12 Apr 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur in bjp meeting mandi himachal pradesh

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी का 4/4 का लक्ष्य पूरा करने को कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। पिछले लोस चुनाव में भी प्रदेश की चारों सीटें पार्टी ने जीती थीं।

विज्ञापन


इस बार यह जीत रिकार्ड तोड़ मतों से होनी चाहिए। सरकार को केवल मंत्री या विधायक नहीं चलाते, बल्कि सभी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग होना चाहिए। अभी समय है और जल्दबाजी में कोई काम नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कार्यसमिति बैठक के लिए छोटी काशी मंडी का चयन करने पर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी देने पर धन्यवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही भाजपा

cm jairam thakur in bjp meeting mandi himachal pradesh

कहा कि मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री होने के नाते वर्ष 2018-19 के लिए सरकार का 21वां वार्षिक बजट पेश किया। इसमें 30 नई योजनाएं बनाई गईं। इनके लिए बजट का प्रावधान भी किया गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में संगठन और कार्यकर्ताओं का अहम योगदान है।

उन्होंने प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय का मार्गदर्शन के लिए आभार जताया। तीन दिवसीय बैठक की शुरुआत 9 अप्रैल को प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप और मोर्चों के अध्यक्षों की बैठक के साथ हुई थी।

इसका बुधवार को समापन हुआ। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा कर्नाटक चुनाव में व्यस्तता के चलते प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग नहीं ले पाए।

प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने मेहनत कर भाजपा की सरकार बनाई है। मंडी जिले को कांग्रेस मुक्त कर दिया है। उन्होंने सरकार के 100 दिन के कार्यकाल की सराहना की।

कहा कि केंद्र सरकार ने अनुसूचित जाति के उत्थान को जो कार्य किए हैं, वे कांग्रेस 60 वर्षों के दौरान नहीं कर पाई है। आज देश के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति विद्यमान हैं। संविधान निर्माता के नाम पर पंचतीर्थ बनाने का कार्य भाजपा ने ही किया है। भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।

शासन का मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई

cm jairam thakur in bjp meeting mandi himachal pradesh
BJP LOGO MEETING MANDI

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि शासन का मुख्य उद्देश्य जनता की भलाई और लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर लाने का होना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्यों की सराहना की।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर चलकर ही एक सक्षम सरकार दे सकते हैं। 

14 अप्रैल से शुरू होगा स्वराज अभियान
प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि भाजपा ग्राम स्वराज अभियान की शुरुआत 14 अप्रैल से करेगी। यह अभियान 5 मई तक चलेगा। इस दौरान आंबेडकर जयंती, स्वच्छ भारत पर्व, आयुष्मान भारत जैसे अभियान जैसे 8 कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 

निजी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के लिए नीति जल्द

cm jairam thakur in bjp meeting mandi himachal pradesh

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हादसों पर लगाम लगाने के लिए सरकार प्रदेश के निजी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था के लिए जल्द नीति बनाएगी। इसके लिए वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक में निजी स्कूलों में ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री बुधवार को मंडी के भ्यूली में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कांगड़ा के नूरपुर में हुई स्कूल बस दुर्घटना जैसी हृदय विदारक घटना दोबारा न हो, इसके लिए सरकार कड़े कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में 23 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी।

इससे सरकार बेहद आहत है। उन्होंने कहा कि इसमें अनावश्यक राजनीति करने की आवश्यकता नहीं है। सीएम ने कहा कि पोस्टमार्टम सूर्यास्त के बाद नहीं होते हैं। अगले दिन सुबह एक भी क्षण के लिए देरी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि वे जब नूरपुर अस्पताल पहुंचे तो पोस्टमार्टम हुए कुछ ही समय हुआ था।

अब लक्ष्य 2019: 4/4 का नया लोगो जारी 
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनावों की जीत के बाद अब लक्ष्य 2019 के लोकसभा चुनाव हैं। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में 4/4 यानी हिमाचल में चार में से चार सीटें लेने का प्रण लिया गया है।

हिमाचल के नक्शे को ही भगवा रंग दिया गया है। प्रदेश सरकार ने 100 दिन के कार्यकाल में विकास की नई गाथा लिखी है। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed