फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur hits out at congress in sirmour

पूर्व सरकार पर बरसे सीएम, बोले- बिना मूछों वाले सीएम की रिवायत बना दी

Sat, 14 Apr 2018 09:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (नाहन)
अमर उजाला ब्यूरो, पांवटा साहिब (नाहन) Updated Sat, 14 Apr 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur hits out at congress in sirmour

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश में भेदभाव की सियासत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, हिमाचल में टोपी के रंग, ऊपरी और निचले हिमाचल को लेकर सरकारी स्तर पर भेदभाव किया जाता रहा। और तो और प्रदेश में बिना मूछों वाले सीएम की रिवायत बना दी गई।

विज्ञापन


लेकिन भाजपा के सत्ता में आते ही टोपी, ऊपरी-निचले हिमाचल को लेकर भेदभाव और मूंछों वाले सीएम के मिथक को तोड़ दिया गया है। वे सिरमौर दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को पांवटा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। जयराम ने कहा, भाजपा के सत्ता में आने से पूर्व प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद चिंताजनक थी।
विज्ञापन


गुड़िया और होशियार प्रकरणों से देवभूमि शर्मसार हुई। गुड़िया प्रकरण जैसे संवेदनशील मामले में सबूत ही मिटा दिए गए। यहां तक कि एक आरोपी की लॉकअप में हत्या कर दी गई। ऐसे में कानून का किस कदर मजाक बनाया गया, अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा, केंद्र ने प्रदेश में 69 नए हाईवे मंजूर किए थे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन पर काम ही नहीं किया। सत्ता में आते ही भाजपा सरकार ने 43 हाईवे की डीपीआर बनवाई है। कांग्रेस की सरकार टायर्ड और रिटायर्ड लोगों के सहारे चल रही थी। वजह सिर्फ इतनी थी कि यह लोग एक व्यक्ति के निष्ठावान थे। नई सरकार ने व्यवस्था सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

शाह ने कहा था डिप्टी सीएम बनाएंगे हालात बदलने पर बन गया मुख्यमंत्री

cm jairam thakur hits out at congress in sirmour

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहा है कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें पहले ही बड़ी जिम्मेदारी देने का ऐलान कर दिया था। मंडी में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा था कि उन्हें डिप्टी सीएम जैसी जिम्मेदारी दी जाएगी। लेकिन, परिस्थितियां बदलने के बाद उन्हें सीएम का दायित्व सौंपा गया। 

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीरवार शाम जिले के उद्योगपतियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को देश का औद्योगिक हब बनाने का प्रयास करेगी। बाहरी निवेशकों को इसके लिए प्रेरित किया जाएगा।

सरकार कनेक्टिविटी विस्तार तथा सुदृढ़ीकरण पर बल दे रही है। जीएसटी युग के बाद देश में औद्योगिक विकास के लिए उपयुक्त प्लेटफार्म उपलब्ध हुआ है। राज्य में छोटे तथा मझोले उद्योगों में रोजगार के अधिक अवसर मौजूद है।इस अवसर पर उन्होंने उद्योगपतियों की विभिन्न मांगें भी सूचीबद्ध की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed