फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur government Four Day visit to Madhya Pradesh

चार दिन इस राज्य के प्रवास पर जाएगी जयराम सरकार

Tue, 07 Aug 2018 06:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur government Four Day visit to Madhya Pradesh

जयराम सरकार चार दिन के मध्य प्रदेश प्रवास पर जा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में शीर्ष अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल स्मार्ट सिटी, पर्यटन, कृषि, गवर्नेंस समेत कई मुद्दों को लेकर मध्य प्रदेश जाएगा। यह दल वहां मुख्यमंत्री, मंत्रियों और शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात करेगा। मुख्यमंत्री समेत कुछ अधिकारी 10 से 13 अगस्त के बीच तीन दिन तक मध्य प्रदेश में होंगे।  

विज्ञापन


11 अगस्त को दूसरा शनिवार और 12 अगस्त को रविवार है। इस बीच इन दो छुट्टियों का भी उपयोग हो जाएगा। पहले सीएम के नेतृत्व में यह दल इंदौर जाएगा और उसके बाद भोपाल पहुंचेगा। इस दौरे से पूर्व आईटी, पर्यटन, कृषि, स्मार्ट सिटी, गवर्नेंस, सेनीटेशन आदि से जुडे़ अधिकारी विचार-मंत्रणा में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इन विषयों से जुड़ा मसौदा लेकर सीएम और राज्य सरकार के शीर्ष अधिकारी मध्य प्रदेश जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर को अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि मध्य प्रदेश कई मामलों में हिमाचल से आगे है। ऐसे मामलों में इससे सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed