इस पर्वत को फतह करने निकले 40 आईटीबीपी जवान, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के क्षेत्रीय मुख्यालय तारादेवी शिमला से उत्तरी सीमा पर्वतारोहण अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 40 सदस्यीय जवानों का दल समुद्र तल से 20,630 फुट ऊंचे लाहौल-स्पीति के मणीरांग पर्वत को फतह करने निकला है।
ये जवान दो समूहों में पर्वत पर चढ़ाई करेंगे। सीएम ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण, देशभक्ति भाव से दिन-रात कार्य करते हैं।
ऐसे अभियानों से जवानों में आत्मविश्वास के साथ अनिश्चित एवं कठिन परिस्थितियों में जिम्मेवारी के साथ कार्य करने का प्रशिक्षण मिलता है। मुख्यमंत्री ने खुशी जताई कि यह संगठन प्रधानमंत्री नरेंद्र के स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी आम लोगों को देने का कार्य करेगा।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने वर्तमान वर्ष में 53 चिकित्सा शिविर लगाए
यह अभियान पर्यावरण जागरूकता तथा स्वच्छता के संदेश को आगे बढ़ाने में अहम साबित होगा। उन्होंने हाल ही में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की ओर से किन्नौर जिले की सांगला घाटी के नागस्ती में किए गए राहत एवं बचाव कार्य की सराहना की।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के भारत-चीन सीमा की रक्षा तथा हिमालय के दुर्गम क्षेत्रों में स्थानीय जनसंख्या के उत्थान को किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि भारत-तिब्बत सीमा पुलिस ने वर्तमान वर्ष में 53 चिकित्सा शिविर लगाए हैं।
उप महानिदेशक सेक्टर मुख्यालय शिमला रमन खडवाल ने सीएम का जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए आभार जताया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, सीएम के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुंडू, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल आदि मौजूद रहे।