फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam Thakur emotional speech in janjehli mandi public meeting

जनसभा के दौरान भावुक हुए सीएम जयराम, वार्ता का दिया निमंत्रण

Mon, 12 Mar 2018 09:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी)
अमर उजाला ब्यूरो, जंजैहली (मंडी) Updated Mon, 12 Mar 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
CM Jairam Thakur emotional speech in janjehli mandi public meeting

जंजैहली एसडीएम दफ्तर विवाद को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एक बार फिर भावुक हो गए। रविवार को लंबाथाच में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने खुले मंच से फिर जंजैहली वासियों को मामला सुलझाने के लिए वार्ता का निमंत्रण दिया।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करने से नुकसान ही होगा इसलिए मिल-बैठकर समस्या का हल निकालें। सीएम ने कहा कि वह जंजैहली एसडीएम कार्यालय को लेकर जंजैहली वासियों द्वारा किए गए प्रदर्शन से आहत हैं। छोटी सी बात को लेकर इस हद तक जंजैहली के लोगों का सड़क पर उतरना समझ से परे है।

विज्ञापन

शैटाधार में एक रात तंबू में गुजारेंगे जयराम

CM Jairam Thakur emotional speech in janjehli mandi public meeting

उन्होंने कहा कि मुझे व्यक्तिगत रूप से इस प्रकरण से पीड़ा हुई है। जयराम ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अपने लोगों द्वारा ऐसा करना दिल में चोट कर गया है।

मुख्यमंत्री ने लंबाथाच की जनसभा में एक बार फिर से दोहराया कि जिंदाबाद और मुर्दाबाद के नारे सुनने के लिए वह मानसिक रूप से तैयार हैं।

मुर्दाबाद के नारे सुनकर उन्हें कोई नुकसान नहीं होने वाला है। उन्हें जंजैहली एसडीएम कार्यालय के लिए दोषी ठहराया जा रहा है लेकिन यह निर्णय कोर्ट का था और उसके अनुसार ही उन्होंने काम किया है। 

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि वह गर्मियों में धार्मिक स्थल शैटाधार आएंगे और एक रात तंबू में गुजारेंगे।

सीएम ने कहा कि शिकारी देवी, कमरूनाग, शैटाधार और देव तुंगासी समेत क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को धार्मिक पर्यटन के साथ इको टूरिज्म से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed