फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam Thakur condole demise of Prabal Kaushik

CM Jairam Thakur: मुख्यमंत्री ने अतुल कौशिक के बेटे के निधन पर शोक जताया

Sun, 19 Jun 2022 08:41 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Jun 2022 08:41 PM IST
सार

अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे प्रबल कौशिक का निधन शनिवार सुबह तीन बजे के आसपास चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था। प्रबल कौशिक दिल्ली में एक कंपनी में कार्य कर रहे थे। करीब एक साल पहले ही शादी भी हुई थी।

विज्ञापन
CM Jairam Thakur condole demise of Prabal Kaushik
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को सिरमौर जिले के नाहन शिवपुरी स्थित हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक के घर जाकर उनके बेटे प्रबल कौशिक के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी डॉ. साधना ठाकुर भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के नाहन आने का कार्यक्रम अचानक बना। इसकी जानकारी जिला प्रशासन को भी रविवार सुबह मिली। मुख्यमंत्री करीब 12:30 पर हेलिकॉप्टर से जुड्डा का जोहड़ उतरे। इसके बाद सड़क से अतुल कौशिक के घर पहुंचे। शोक संतप्त परिवार के साथ करीब 25 मिनट बैठने के बाद वापस जुड्डा का जोहड़ लौटे। अतुल कौशिक के 30 वर्षीय बेटे प्रबल कौशिक का निधन शनिवार सुबह तीन बजे के आसपास चंडीगढ़ के फोर्टिस अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन


प्रबल कौशिक दिल्ली में एक कंपनी में कार्य कर रहे थे। करीब एक साल पहले ही शादी भी हुई थी। सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद अध्यक्षा सीमा कन्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जम्वाल, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, नाहन भाजपा मंडलाध्यक्ष प्रताप ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed