{"_id":"5bbc8f76867a5528335b3e15","slug":"cm-jairam-thakur-attend-award-ceremony-in-secretariat-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में पढ़कर नाम कमाने वाली शख्सियतों को सम्मानित करेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में पढ़कर नाम कमाने वाली शख्सियतों को सम्मानित करेंगे सीएम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों से पढ़कर प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचे हिमाचलियों को सरकार बुधवार को सम्मानित करेगी। राज्य सचिवालय में होने वाले समारोह के दौरान 11 शख्सियतों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज सम्मानित करेंगे। इन प्रतिभाशाली व्यक्तियों की सरकारी स्कूलों में इनरोलमेंट बढ़ाने में भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
राज्य उच्च शिक्षा निदेशालय की मूल्यांकन एवं नवीन पहल इकाई की ओर से अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के इस सम्मान समारोह करवाया जा रहा है। शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ. हिमेश शर्मा, रजनीश जमवाल, नितिन शर्मा, गौरव शर्मा, वरुण भारद्वाज, विशाल बतरा, मनीष चौधरी, विवेक अग्रवाल, नीरज जोशी, राहुल मोहन और डॉ. ओपी सिंह को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश की पाठशालाओं से शिक्षित उद्योग जगत में प्रतिष्ठित पदों पर कार्य कर रहे हिमाचलियों को सरकार ने सम्मानित करने का फैसला लिया है। इसी कड़ी में इन 11 लोगों का चयन किया गया है। यह व्यक्ति बहुराष्ट्रीय कंपनियों में सीईओ से लेकर अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन