फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam thakur addressed home department review meeting

हिमाचल में इन दो माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, सीएम जयराम ने दिए कड़े निर्देश

Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Wed, 24 Jan 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
cm jairam thakur addressed home department review meeting

गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने दो माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए है। सूबे को अपनी जद में ले चुके ड्रग्स और खनन माफिया पर अब पुलिस नकेल कसेगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को हुई गृह विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दोनों ही माफिया पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ड्रग्स के मामलों में सजा की दर बेहद कम होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


निर्देश दिए कि मामलों का खुलासा करने के साथ अपराधियों को सजा दिलाने पर भी खास ध्यान दिया जाए। पुलिस को अपनी खराब हो चुकी छवि को सुधारने पर भी काम करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मंगलवार को अपने कार्यालय में गृह विभाग, पुलिस, जेल, होमगार्ड, सीआईडी और विजिलेंस के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव गृह प्रबोध सक्सेना और डीजीपी सीता राम मरडी ने अलग अलग प्रेजेंटेशन दिए। 

पुरानी चीजों पर न हो नई की शुरुआत

cm jairam thakur addressed home department review meeting

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार के दौरान हुए दुराचार व हत्या के मामलों से पुलिस की छवि बेहद खराब हुई है। नई सरकार से लोगों को ज्यादा उम्मीद रहती है, ऐसे में उस बिगड़ी छवि को सुधार कर लोगों की सुनवाई और मदद करने पर फोकस करना होगा।

उन्होंने प्रदेश में सड़क हादसों में होने वाली मौतों पर चिंता जताई। कहा कि विभाग इस संख्या को कम करने के लिए ठोस रणनीति बनाए और शराब पीकर या मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों पर सख्ती करे। बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मनीषा नंदा के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा पर खासा जोर दिया। तय हुआ कि 27 जनवरी को गुड़िया हेल्पलाइन और शक्ति बटन मोबाइल ऐप शुरू किया जाएगा। इसकी खासियत होगी कि बटन दबते ही फोन कॉल तब तक डिसकनेक्ट नहीं होगी, जब तक पुलिस महिला तक पहुंच न जाए।

इसके अलावा उन्होंने होशियार हेल्पलाइन को भी शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि, उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर पर ही गुड़िया हेल्पलाइन शुरू करने पर चुटकी लेते हुए यह जरूर कहा कि सिर्फ नाम बदलकर योजना न शुरू की जाए, बल्कि अफसर इस पर ध्यान दें कि नई योजना नई और प्रभावी हो।

इतने दिन में शुरू होगा इमरजेंसी रिस्पांस नंबर

cm jairam thakur addressed home department review meeting

सीएम ने कहा कि पुलिस हर हाल में सौ दिन में 112 राष्ट्रीय आपात प्रतिक्रिया नंबर शुरू कर दे, ताकि इमरजेंसी होने पर लोगों कोे अलग-अलग नंबर न मिलाने पड़े। 112 नंबर पर ही आने वाले दिनों में एंबुलेंस, फायर और पुलिस के लिए लोग कॉल कर मदद ले सकेंगे।

प्रदेश में जल्द पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था शुरू करने के भी प्रयास करने को कहा। उन्होंने नगर निगम व आईपीएच विभाग के साथ मिलकर फायर हाइड्रेंट्स को सही रखने के लिए निर्देश दिए।

नहीं हुई केस वापस लेने पर चर्चा
मुख्यमंत्री ने हाल ही में राजनीतिक द्वेष से दर्ज किए मुकदमों को वापस लेने का एलान किया था। मंगलवार की बैठक में ऐसे मामलों पर चर्चा के बाद उन्हें वापस लेने पर निर्णय होना था, लेकिन किसी भी मामले को वापस लेने पर चर्चा नहीं हुई। दरअसल, सुप्रीमकोर्ट ने भी सरकार से पूछा था कि क्या वह एचपीसीए का मामला वापस लेगी। इसके बाद माना जा रहा था कि बैठक में सरकार इस पर फैसला ले सकती है।

हर जिले के 5 स्कूलों में तैयार होंगे पुलिस कैडेट

cm jairam thakur addressed home department review meeting

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई गृह विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णय हुआ कि अब सूबे के हर जिले के पांच स्कूलों के बच्चों को पुलिस कैडेट के तौर पर तैयार किया जाएगा। केंद्र सरकार की स्टूडेंट पुलिस कैडेट स्कीम के तहत इस योजना को शुरू किया जाएगा।

इसमें शामिल होने वाले बच्चों को ट्रैफिक, नशा निवारण और कानून व्यवस्था की जानकारी देकर पुलिस के मददगार के तौर पर तैयार किया जाएगा। यह योजना स्काउट गाइड और एनसीसी की तर्ज पर शुरू की जाएगी।

डीजीपी एसआर मरडी ने बताया कि इससे न सिर्फ बच्चों में कानून की समझ व उसके प्रति सम्मान जागेगा, बल्कि वह भी दूसरों को कानून का पालन करने के लिए पुलिस का सहयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पहले चरण में हर जिले में पांच पांच स्कूलों के बच्चों को चुना जाएगा।

इसके बाद अगले चरण में औैर स्कूलों में इस योजना को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों में बढ़ते नशे की लत के खिलाफ इस योजना के तहत प्रभावी तरीके से काम करने में काफी मदद मिल सकेगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed