फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that PM Narendra Modi will be at the Ridge Ground at 11 o'clock

PM Shimla Visit: सीएम जयराम बोले- पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को दिलाई वैश्विक पहचान

Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 May 2022 12:21 AM IST
सार

सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य रूप से करेंगे। रोड शो के बारे में पीएमओ से जो भी निर्देश होंगे, उस हिसाब से योजना बनेगी।  आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर वह पूरे राष्ट्र को रिज के मैदान से संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam said that PM Narendra Modi will be at the Ridge Ground at 11 o'clock
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को 10:30 बजे शिमला पहुंचेंगे। 11 बजे वह रिज मैदान के मंच पर होंगे। वह देश भर के सभी मुख्यमंत्रियों के बाद हर जिला मुख्यालय में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। आठ साल का कार्यकाल पूरा होने पर वह पूरे राष्ट्र को रिज के मैदान से संबोधित करेंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम को भव्य रूप से करेंगे। रोड शो के बारे में पीएमओ से जो भी निर्देश होंगे, उस हिसाब से योजना बनेगी। 

विज्ञापन


भारत को मिली बैश्विक पहचान...
ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी हिमाचल के लोगों से नजदीकी महसूस करते हैं। वे अपने कार्यकाल के 8 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर रहे होंगे। इस अवसर पर, हम भाग्यशाली हैं कि वे यहां आ रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत को वैश्विक पहचान मिली है। 
विज्ञापन


मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए 15 उप समितियां बनाईं
पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा की 15 उप समितियां बनाई हैं। यह समन्वय, आवास, यातायात, पार्किगिं, साज-सज्जा, सोशल मीडिया, मीडिया, भोजन व्यवस्था, सुरक्षा से संबंधित हैं। वीरवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने 31 मई को शिमला के रिज पर होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर संचालन समिति की समीक्षा बैठक ली। इस संचालन समिति में 15 उप समितियां शामिल की गई हैं, जो भाजपा की ओर से सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी अपनी अलग पहचान बनाने में रही सफल: मुख्यमंत्री 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पीटरहॉफ में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रही है। आज यह देश व विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन गया है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी संगठन को मजबूत करने और युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। एबीवीपी ने जो कर दिखाया है, वह बाकी संगठन नहीं कर पाए हैं।

उन्होंने कहा कि आज उन्हें अपनी पुरानी समृतियों का समरण करने का मौका मिला है। जहन में एबीवीपी में बीताई सभी यादों की परतें ताजा हो गईं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पंडितों के साथ हुई अत्याचार के समय उन्हें वहां जाने का मौका मिला। उस समय एबीवीपी के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता जम्मू पहुंचे, लेकिन उन्हें आगे नहीं जाने दिया। एबीवीपी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed