फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam said that Congress is misleading the public on election promises

Mandi: सीएम जयराम बोले- चुनावी वादों पर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस

Tue, 08 Nov 2022 09:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 09:24 PM IST
सार

मंगलवार को मंडी के रानी खैरगढ़ी चौक स्थित सकोहडी पुल के समीप आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं, जबकि कांग्रेस लोगों को सिर्फ गुमराह करती है। 

विज्ञापन
CM Jairam said that Congress is misleading the public on election promises
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : ani

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर चुनावी वादों के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को मंडी के रानी खैरगढ़ी चौक स्थित सकोहडी पुल के समीप आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि हम जो कहते हैं वो करते हैं, जबकि कांग्रेस लोगों को सिर्फ गुमराह करती है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज 10 गारंटियां दे रही है, लेकिन उनसे यह पूछिए कि आपने 2012 के चुनाव में गारंटी दी थी कि हर घर के एक सदस्य को नौकरी देंगे। क्या प्रदेश के सभी घरों से एक-एक सदस्यों को नौकरी मिल गई ? आपने बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी। क्या युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला ? कांग्रेस केवल चुनावी वादे करती है उन्हें पूरा नहीं करती। हम वादा नहीं करते बल्कि काम करने में विश्वास करते हैं। हमने वादा नहीं किया था लेकिन, हिमकेयर योजना लाई।  हमने ये भी वादा नहीं किया था कि 60 साल से पेंशन शुरू करेंगे। हमने ये भी वादा नहीं किया था कि हर घर में गैस कनेक्शन देंगे। गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 31 हजार रुपये देने का वादा भी नहीं किया था। लेकिन हमने ये करके दिखाया है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री ने सराज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमने पांच साल के कार्यकाल में सभी क्षेत्रों का समान विकास किया है। संकल्प पत्र में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के सामने भावुक हुए पिता-पुत्र
धर्मपुर हलके के भराड़ी क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और उनके बेटे भाजपा प्रत्याशी रजत ठाकुर भावुक हो गए। दोनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। मुख्यमंत्री ने महेंद्र सिंह के किए गए कार्यों को गिनाना शुरू किया तो महेंद्र सिंह भावुक हो गए। सीएम ने कहा कि मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के रूप में उन्हें एक ऐसा साथी मिला है, जिसने हर कदम पर साथ दिया है। बहुत सी बातों को महेंद्र सिंह ठाकुर बिना कहे ही समझ जाते हैं। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को महेंद्र सिंह ठाकुर ने वर्षों तक सींचा है और अब इसे संभालने का दायित्व रजत ठाकुर को मिला है। इस मौके पर महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्होंने कई मुख्यमंत्रियों के साथ काम किया लेकिन, जयराम ठाकुर का काम करने का तरीका और काम के प्रति नजरिया सबसे बेहतर और अलग है। पिता महेंद्र सिंह ठाकुर के विकास कार्यों की बात करते हुए रजत ठाकुर भी भावुक होकर रो पड़े। बहन वंदना गुलेरिया ने पास आकर रजत ठाकुर को गले लगाया। रजत ने कहा कि आज धर्मपुर में वे जहां भी जाते हैं उन्हें अपने पिता के किए हुए विकास कार्य हर मोड़ पर नजर आते हैं। यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें ऐसे पिता का साया मिला है। 
विज्ञापन


 

हिमाचल को बंगाल बनाना चाह रहीं प्रतिभा : कोहली

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने जन आस्था पर चोट की है। उन्होंने पूछा कि क्या प्रतिभा सिंह देवभूमि हिमाचल को ममता दीदी का बंगाल बनाना चाह रही हैं, जहां वह जय श्रीराम के नारे का खुलेआम विरोध करती हैं। कोहली ने कहा कि कांग्र्रेस नेता भगवान राम पर हमेशा प्रश्न उठाते रहे हैं। यह हैरानी और आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि जिस पार्टी ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न उठाए हैं, उनकी आस्था कहां होगी।  

मंगलवार को शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में कोहली ने कहा कि जिन लोगों ने राजनीति से प्रेरित भगवा आतंकवाद का गलत शब्द बनाया, वे लोगों के प्रति आस्था के बारे में क्या समझेंगे। यह देवभूमि है, आस्था का केंद्र है और राजनीति का केंद्र बिंदु नहीं है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र और उनके आस्था के केंद्र श्रीराम मंदिर को लेकर प्रतिभा सिंह की ओर से जो बयान दिया गया है, भाजपा उसकी कड़ी निंदा करती है। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करने के लिए 12 हजार करोड़ रुपये खर्च करने का संकल्प लेती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed