{"_id":"610e96598ebc3e78e16a3f89","slug":"cm-jairam-s-public-meeting-in-chauntara-will-not-be-allowed-without-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: चौंतड़ा में सीएम जयराम की जनसभा में बिना जांच नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: चौंतड़ा में सीएम जयराम की जनसभा में बिना जांच नहीं मिलेगा प्रवेश
Sat, 07 Aug 2021 07:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 07:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की चूक न रहे, इसलिए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की कमान संभाली है। शनिवार को डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी का जायजा लिया और विस्तृत रिपोर्ट पुलिस के उच्च अधिकारियों को सौंपी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खालिस्तान समर्थकों की धमकियों के बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर रविवार को जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में जनसभा करने जा रहे हैं। इसके लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। जेड प्लस प्रोटोकोल के तहत मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा रहेगा। कमांडो तैनात कर दिए गए हैं। जनसभा में प्रवेश से पहले हर व्यक्ति की जांच होगी। पंचायत प्रतिनिधियों को भी पहचान पत्र जारी किए गए हैं। पूरे उपमंडल में पुलिस का हाई अलर्ट घोषित कर संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल और होटलों में रह रहे बाहरी राज्य के लोगों की पूछताछ भी की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सुरक्षा प्रबंधों में किसी प्रकार की चूक न रहे, इसलिए पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा की कमान संभाली है। शनिवार को डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी का जायजा लिया और विस्तृत रिपोर्ट पुलिस के उच्च अधिकारियों को सौंपी। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी जोगिंद्रनगर की गतिविधियों का जायजा लिया। सौ से अधिक पुलिस जवान मुख्यमंत्री की जनसभाओं में तैनात रहेंगे। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जेड प्लस सुरक्षा प्रोटोकोल के तहत मुख्यमंत्री के जोगिंद्रनगर कार्यक्रम में सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन