फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM Jairam reached Kakrotighatta chamba to meet the affected after Leaving Shahpur tour in the middle

Himachal: 12 दिन से टेंटों में रह रहे 37 आपदा प्रभावित परिवार, सीएम मिलने पहुंचे तो छलक गए आंसू

Mon, 29 Aug 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिहुंता (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 29 Aug 2022 09:14 PM IST
सार

शाहपुर दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार दोपहर 2:15 बजे भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता उपमंडल के ककरोटीघट्टा के कारघाट गांव पहुंचे। भारी बारिश से हुए भूस्खलन से घर क्षतिग्रस्त होने के बाद 37 परिवार 12 दिन से टेंटों में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
CM Jairam reached Kakrotighatta chamba to meet the affected after Leaving Shahpur tour in the middle
ककरोटीघट्टा प्रभावितों से मिलने पहुंचे सीएम जयराम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शाहपुर दौरे पर जा रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार दोपहर 2:15 बजे भटियात विधानसभा क्षेत्र के सिहुंता उपमंडल के ककरोटीघट्टा के कारघाट गांव पहुंचे। भारी बारिश से हुए भूस्खलन से घर क्षतिग्रस्त होने के बाद 37 परिवार 12 दिन से टेंटों में रह रहे हैं। बारिश के बीच छाता लेकर जैसे ही मुख्यमंत्री पहुंचे और बात करने लगे तो महिलाओं के आंसू छलक गए। बीना देवी पत्नी सुंका राम, स्वर्णा देवी पत्नी देसराज ने बताया कि खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजारा करते हैं। घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, खेत बह गए हैं। टेंटों में रह रहे हैं। कैसे गुजारा होगा। हमारे भविष्य के बारे में भी सोचा जाए। बुजुर्ग स्वर्णा देवी अपनी व्यथा सुनाते-सुनाते भावुक हो उठीं। रुंधे गले से उन्होंने मुख्यमंत्री से फिर से आशियाना बसाने के लिए उपयुक्त जमीन और उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई। सीएम ने प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। टेंट में रह रहे प्रभावितों के बच्चों को मुख्यमंत्री ने चॉकलेट भी दिए। 

विज्ञापन



विज्ञापन



जिला चंबा के कारघाट गांव में बीते 18 अगस्त को भारी बारिश से हुए भूस्खलन से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। कई लोगों के मकानों में दरारें आ गई हैं। प्रशासन और विधायक बिक्रम जरयाल ने उनके घर तो खाली करवा दिए, लेकिन अभी 37 परिवार टेंटों में रह रहे हैं। ककरोटी घट्टा में बनाए अस्थायी बेस कैंप में हटली, थुलेल, बलाना और काकरोटी पंचायतों के प्रभावित रह रहे हैं। सीएम ने कहा कि केंद्र की टीम हिमाचल में मानसून सीजन में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची है। सोमवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात हुई है। गृह मंत्री ने उन्हें प्रभावितों को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया है। अभी भी बरसात का मौसम जारी है। सभी को एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग बेवजह घरों से न निकलें। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक हानि होने पर तुरंत शासन-प्रशासन को बताएं। दोपहर 2:45 बजे मुख्यमंत्री कांगड़ा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed