फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm jairam ordered megistiral inquary in youth congress agitation case

युकां लाठीचार्ज मामले में होगी मजिस्ट्रियल जांच, सीएम ने दिए आदेश

Tue, 28 Aug 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 28 Aug 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
cm jairam ordered megistiral inquary in youth congress agitation case

हिमाचल विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में विपक्ष के सदन में हंगामे के बाद मुख्यमंत्री जयराम ने मजिस्ट्रियल  जांच के आदेश दिए हैं। मानसून सत्र के तीसरे दिन सोमवार को सदन में विपक्ष काफी आक्रामक नजर आया।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायकों ने इस मुद्दे पर नारेबाजी करते हुए दो बार स्पीकर की चेयर का घेराव और एक बार वाकआउट किया। शोर-शराबे के बीच विधानसभा अध्यक्ष को 20 मिनट के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। 
विज्ञापन


सोमवार को सत्र की शुरुआत दोपहर दो बजे हुई। स्पीकर डॉ. राजीव बिंदल के प्रश्नकाल की घोषणा करने से पहले ही नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्वाइंट ऑफ ऑर्डर की बात करते हुए युकां कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में चर्चा मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि इसके लिए स्थगन प्रस्ताव दिया है। इसे मंजूर कर चर्चा की जाए। इसी बीच, भाजपा विधायक राकेश पठानिया बोले कि इस बारे में दुष्प्रचार हो रहा है। दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही। नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में चले गए और चेयर का घेराव किया।

स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 20 मिनट तक स्थगित कर दी। स्पीकर ने अपने चैंबर में दोनों दलों के नेताओं को कार्यवाही चलने देने के लिए समझाया। दोपहर 2:40 बजे सदन दोबारा शुरू हुआ। स्पीकर ने कहा कि तीन कांग्रेस विधायकों के स्थगन प्रस्ताव के नोटिस आए हैं।

इस पर नेता प्रतिपक्ष अपनी बात रखें। अग्निहोत्री ने इस दौरान जख्मी युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के फोटो सदन में लहराए। स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा और मजिस्ट्रियल  जांच मांगी। 

युकांइयों को न्याय दिलाने तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष : सुक्खू

cm jairam ordered megistiral inquary in youth congress agitation case

 हिमाचल कांग्रेेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि लाठीचार्ज कराने वाले अफसरों पर कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश भर में कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को न्याय दिलाने तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।

इस मामले में कांग्रेस झुकने वाली नहीं है। सुक्खू ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न और नशा माफिया पर शिकंजा कसने की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव कर रहे थे।

युकांइयों के प्रतिनिधि अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन देना चाहते थे परंतु उनको आगे जाने से जबरन रोका गया। कार्यकर्ताओं पर लाठियां चलाई र्गइं। एक दर्जन कार्यकर्ता बुरी तरह के घायल हुए हैं।

इसके विरोध में विधानसभा में विपक्ष को वाकआउट करना पड़ा। उनका कहना है कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कराने वाले अफसरों पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed