फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Jairam and BJP state president Suresh Kashyap will go to Delhi after Diwali

दिवाली के बाद दिल्ली जाएंगे सीएम जयराम और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप

Thu, 04 Nov 2021 12:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Nov 2021 12:29 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में चारों सीटें गंवाने के बाद अब प्रदेश भाजपा हार पर मंथन करेगी। यह नई दिल्ली में होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप दिवाली के बाद नई दिल्ली जाएंगे। 

विज्ञापन
CM Jairam and BJP state president Suresh Kashyap will go to Delhi after Diwali
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप दिवाली के बाद नई दिल्ली जाएंगे। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाय राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन और संगठन महामंत्री पवन राणा से भी नई दिल्ली में हार का हिसाब लिया जा सकता है। हार पर केंद्रीय नेतृत्व मंथन करेगा। उपचुनाव में चारों सीटें हारने के बाद भाजपा नई दिल्ली में इस संबंध में समीक्षा होगी। हिमाचल प्रदेश में उपचुनाव में चारों सीटें गंवाने के बाद अब प्रदेश भाजपा हार पर मंथन करेगी। यह नई दिल्ली में होगा।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, अविनाश राय खन्ना, संजय टंडन, पवन राणा आदि नेताओं से पूछेंगे कि यह चूक क्यों हुई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बयान दिया है कि कुछ लोग पार्टी के भीतर थे, मगर फिर भी भीतर नहीं थे। उन्होंने भितरघात की ओर भी इशारा किया है। वह केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष भितरघात के बारे में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। महंगाई और अन्य कारणों को भी स्पष्ट करेंगे। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व हिमाचल प्रदेश में भाजपा की इस स्तर पर हुई हार से खुश नहीं हैं। हिमाचल सरकार और संगठन से इस हार के ठोस कारण पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन


समीक्षा जीतकर भी होती है और यह हारकर भी : खन्ना 
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि समीक्षा जीतकर भी होती है और यह हारकर भी होती है। खन्ना ने कहा कि सात नवंबर को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। उसके बाद अगर बुलाया जाएगा तो वह दिल्ली जाएंगे। वैसे भी फ र्ज बनता है कि आगे सारी स्थिति बताएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के बाद भाजपा सरकार और संगठन के नेताओं पर हो सकती है कार्रवाई 
उपचुनाव में सहयोग नहीं करने पर हिमाचल प्रदेश में भाजपा सरकार और संगठन के कई नेताओं पर कार्रवाई हो सकती है। मंत्रियों, विधायकों और अन्य नेताओं की परफॉर्मेंस पर भी विश्लेषण होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed