{"_id":"5bc2e91fbdec2269c41f3d5d","slug":"cm-jai-ram-thakur-wife-sadhana-thakur-in-igmc-shimla-for-mri-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरआई करवाने आईजीएमसी पहुंचीं मुख्यमंत्री की पत्नी साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरआई करवाने आईजीएमसी पहुंचीं मुख्यमंत्री की पत्नी साधना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पत्नी साधना घुटने के ज्वाइंट का एमआरआई टेस्ट करवाने के लिए आईजीएमसी पहुंचीं। डॉक्टरों ने यहां उनका टेस्ट किया। इसके बाद वे करीब दो बजे यहां से लौट गईं। जानकारी के मुताबिक सीएम जयराम ठाकुर की पत्नी साधना ठाकुर को पिछले कुछ समय से घुटने के ज्वाइंट में दर्द हो रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने पर वे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अस्पताल पहुंचीं। वे परिसर में उतरकर सीधे गाड़ी में पुराने भवन के पास पहुंचीं। यहां से होते हुए ग्राउंड फ्लोर स्थित रेडियोलॉजी विभाग पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने उनके घुटने के ज्वाइंट का एक्स-रे किया।
विज्ञापन
उधर, दोपहर करीब डेढ़ बजे विभाग के विभागाध्यक्ष को उनके आने की सूचना मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे और रिपोर्ट चैक की। हालांकि, डॉॅक्टरों का कहना है कि उनकी रिपोर्ट ठीक है। करीब ढाई बजे वे लौट गईं। उधर, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज ने बताया कि सीएम की पत्नी के घुटने के ज्वाइंट की रिपोर्ट सामान्य है।
विज्ञापन