फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm health scheme postpond in himachal due to panchayat election.

पंचायत चुनाव ने टाली कर्मचारियों से जुड़ी ये स्कीम

Fri, 01 Jan 2016 10:46 AM IST
Updated Fri, 01 Jan 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
cm health scheme postpond in himachal due to panchayat election.

प्रदेश में पंचायत चुनाव ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना को आगे टाल दिया है। अब इस योजना के फरवरी महीने में ही लागू होने के आसार हैं। यह स्कीम एक जनवरी से लागू की जानी थी, मगर आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण इसे फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। इस योजना का लाभ लगभग डेढ़ लाख अस्थायी कर्मचारियों, एकल महिलाओं और बुजुर्गों को दिया जाना है।

विज्ञापन


इस योजना के तहत संबंधित लोगों को अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जानी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2015-16 के बजट भाषण में की थी। इसे 1 जनवरी 2016 से लागू किया जाना था। इस योजना में दो गैर सरकारी क्षेत्र की श्रेणियों को भी कवर किया जा रहा है।

विज्ञापन

इन कर्मचारियों को भी हेगा फायदा

cm health scheme postpond in himachal due to panchayat election.

ये श्रेणियां एक नारियां और 80 साल की आयु से अधिक के सभी बुजुर्ग हैं। इनके अलावा अस्थायी कर्मचारियों में सभी अनुबंध कर्मचारियों, आंगनबाड़ी वर्करज, सहायिकाओं, सरकारी अस्पतालों में इनका पौने दो लाख रुपये तक के उपचार का व्यय मुफ्त उठाया जाएगा।

इसके अलावा अस्पताल आने-जाने का खर्च भी इस योजना में देय होगा। प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक डा. हंसराज शर्मा का कहना है कि पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण मुख्यमंत्री स्वास्थ्य देखभाल योजना को आगे टालना पड़ा है। अब यह फरवरी में ही लागू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed