फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Bali disputes settle in himachal.

आखिरकार सीएम और बाली के बीच सुलझ गया विवाद

Fri, 22 May 2015 08:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 22 May 2015 08:43 AM IST
विज्ञापन
CM Bali disputes settle in himachal.

मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले कांग्रेस नेता हर्ष महाजन और एक आला अफसर की वीरभद्र सिंह और जीएस बाली के बीच रिश्ते सुधारने की मेहनत रंग लाई। वीरवार को शाम होते होते दोनों नेताओं के बीच मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर मुलाकात हुई। इस दौरान गिले शिकवे भूल कर नई शुरूआत करने की बात की गई।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह के दूत के तौर पर हर्ष महाजन और मुख्यमंत्री कार्यालय के एक आला अफसर ने वीरवार को सचिवालय में बंद कमरे में जीएस बाली से बातचीत हुई।

दोनों ने बाली को समझाने की पूरी कोशिश की। साथ ही इनके बीच पैदा हुई गलतफहमी को दूर की गई। इसका शाम होते ही नतीजा सामने आ गया। शाम साढ़े छह बजे वीरभद्र और बाली के बीच डेढ़ घंटे से अधिक समय तक मंत्रणा हुई।

विज्ञापन

सचिवालय में दोनों नेताओं के बीच हुई लंबी बातचीत

CM Bali disputes settle in himachal.

इस दौरान कुछ प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं को करीब लाने के लिए हर्ष महाजन ने अपने स्तर पर ही पहल की है, जिससे सरकार के भीतर किसी प्रकार की गलतफहमी पैदा न होने पाए।

मीडिया में आ रही खबरों से प्रदेश सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। यहां तक कि दोनों पक्ष अपनी अपनी बातें आलाकमान तक पहुंचा चुके हैं। हालांकि अभी तक आलाकमान की ओर से किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं किया गया है।

लेकिन मौजूदा स्थितियों से जनता के बीच गलत संदेश जा रहा है। इसी को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय के आला अफसर और हर्ष महाजन ने व्यक्तिगत तौर पर 21 मई को जीएस बाली से मिलकर वीरभद्र से रिश्ते सुधारने के लिए प्रयास किया।

मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर 20 मिनट के लिए वीरभद्र सिंह से परिवहन मंत्री जीएस बाली की मुलाकात हुई। इस दौरान विभागीय फाइलों पर डिस्कस करने के लिए मुख्यमंत्री ने बाली को ओकओवर बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed