फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Arvind Kejriwal first day at Dharamshala Meditation Center.

ऐसे गुजरा केजरीवाल का पहला दिन, सुबह घंटी बजाकर उठाए गए

Wed, 03 Aug 2016 02:59 PM IST
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 03 Aug 2016 02:59 PM IST
विज्ञापन
CM Arvind Kejriwal first day at Dharamshala Meditation Center.

सोमवार शाम से मौन व्रत धारण करने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का विपश्यना केंद्र धर्मकोर्ट में पहला दिन ध्यान लगाने में ही बीता। केंद्र की नियमावली के अनुसार केजरीवाल ने पहले दिन 10 घंटे और 45 मिनट तक ध्यान लगाया।

विज्ञापन


विपश्चना केंद्र में सुबह 4 बजे स्कूल की तरह घंटी बजी और अरविंद केजरीवाल उठे। इसके बाद सुबह 4:30 से 6:30 बजे तक केजरीवाल ने अपने कमरे में ध्यान लगाया। 6:30 से 8 बजे तक ब्रेकफास्ट ब्रेक हुआ। 8 से 9 बजे तक केंद्र में उपस्थित अन्य लोगों के साथ हाल में ध्यान लगाया।
विज्ञापन


फिर 9 से 11 बजे तक मेडिटेशन का तीसरा सत्र हुआ। 11 से 12 बजे तक लंच ब्रेक हुआ। 12 से 1 बजे तक थोड़ा आराम किया। इसके बाद 1 से 5 बजे तक लगातार मेडिटेशन के तीन सत्र चले। 5 से 6 बजे चायपान हुआ। 6 से 7 बजे तक फिर से ध्यान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


7 से 8:15 बजे तक केंद्र के कक्ष में प्रवचन हुए। 8:15 से 9 बजे तक फिर मेडिटेशन चली। 9 से 9:30 बजे तक प्रशिक्षकों के साथ प्रश्न उत्तर हुए। इसके बाद थोड़ा आराम करवाया गया और फिर सोने के लिए कहा गया। इस तरह देवदार के पेड़ों से घिरे शांत विपश्यना केंद्र धर्मकोर्ट में दिल्ली के सीएम का पहला दिन बीता।

केजरीवाल सेहत फिट करने आए हैं धर्मशाला

CM Arvind Kejriwal first day at Dharamshala Meditation Center.
केजरीवाल

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल धर्मशाला में अपनी सेहत फिट करने आए हैं। डलहौजी में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कांग्रेस सरकार के खिलाफ तैयार की जाने वाली चार्जशीट के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अगला साल चुनावी है।

ऐसे में कई चार्जशीटें बनेंगी और नेताओं पर आरोप प्रत्यारोप लगेंगे। यह पहली बार नहीं हो रहा है। उन्होंने भाजपा को कहा है कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ तैयार की जाने वाली चार्जशीट तथ्यों पर आधारित होनी चाहिए।

अपनी मर्जी से किसी नेता को टारगेट करना और बेवजह आरोप लगाना सही नहीं होगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने घोषणा पत्र से भी आगे बढ़कर विकास कार्य किए हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को लेकर पूछे गए प्रश्न को उन्होंने नो कॉमेंट कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed