फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM and ministers left the cabinet meeting and went to meet the Assembly Speaker

Himchal: कैबिनेट बैठक छोड़ विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए CM और मंत्री, सचिवालय में इंतजार करते रहे डिप्टी सीएम

Fri, 01 Mar 2024 10:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 01 Mar 2024 10:09 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ अन्य मंत्री सचिवालय के शिखर सम्मेलन कक्ष में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद फोन पर सूचना मिली कि मुख्यमंत्री विधानसभा चले गए हैं।

विज्ञापन
CM and ministers left the cabinet meeting and went to meet the Assembly Speaker
सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सचिवालय में शुक्रवार शाम चार बजे प्रस्तावित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक स्थगित हो गई। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उनकी कैबिनेट के कुछ मंत्री बैठक को छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मिलने पहुंच गए।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ अन्य मंत्री सचिवालय के शिखर सम्मेलन कक्ष में मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे थे। करीब आधे घंटे इंतजार के बाद फोन पर सूचना मिली कि मुख्यमंत्री विधानसभा चले गए हैं। इसके बाद कुछ मंत्री भी सचिवालय से विधानसभा की ओर निकल गए। मंत्री राजेश धर्माणी ने बताया कि मुख्यमंत्री की व्यस्तता के चलते बैठक स्थगित की गई है। अब यह बैठक शनिवार को सुबह 11 बजे होगी। 
विज्ञापन


हालांकि, मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस बैठक को लेकर कहा कि महत्वपूर्ण मामला कोई नहीं था। राज्य विधानसभा में पांच बजे के करीब चाय पीने के लिए बुलाया गया था। उस वक्त राज्य मंत्रिमंडल की बैठक प्रस्तावित थी। इस दौरान राज्य विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि अगर चाय पीने आ जाते तो अच्छा होता। प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के साथ शिष्टाचार के नाते चाय पीने गए। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि जब आएंगे तो चाय तो पिलाई जाएगी। न ही कोई राजनीतिक चर्चा हुई है। यहां तो नियमों-कानूनों के तहत बात होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीति में सबके लिए दरवाजे खुले : चंद्र कुमार
कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि राजनीति में सबके लिए दरवाजे खुले रहते हैं। आज जो दुश्मन है, कल मित्र हो सकते हैं। वहीं मित्र कल दुश्मन भी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष से मिलने गए। इसलिए कैबिनेट बैठक नहीं हो पाई है। अब कैबिनेट की बैठक शनिवार को होगी। उन्होंने कहा कि व्हिप का उल्लंघन करने वाले 6 कांग्रेस विधायकों की सदस्यता गई है। कोर्ट के दरवाजे खुले रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed