फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cloudburst in Seri Nala in Manali of Himachal Pradesh water level increased of Beas river

Cloud Burst In Manali: अटल टनल के पास फटा बादल, दो पैदल पुल और एक सड़क बही

Mon, 25 Jul 2022 08:48 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/कुल्लू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jul 2022 08:48 PM IST
सार

कुल्लू के मनाली स्थित पलचान के सेरी नाला में देर रात करीब तीन बजे बादल फट गया। जिससे ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। पूरी उझी घाटी में बाढ़ से अफरातफरी मची रही। 

विज्ञापन
Cloudburst in Seri Nala in Manali of Himachal Pradesh water level increased of Beas river
सेरी नाला में बादल फटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अटल टनल रोहतांग के पास सोमवार रात करीब 3:00 बजे बादल फटा है। टनल के साउथ पोर्टल से सटे सेरी नाला में यह बादल फटा है। इससे ब्यास नदी में बाढ़ आ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। बाढ़ की चपेट में आने से दो पैदल पुल और एक सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा बह गया है। दो वाहनों, एक रेस्तरां और एक शेड (खोखे) को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, लाहौल के तेलिंग नाला में भारी बारिश से बाढ़ आ गई, जिस वजह से मनाली-लेह मार्ग करीब पांच घंटे तक बंद रहा।
विज्ञापन



विज्ञापन

नाले में बाढ़ से बगीचों में घुसा मलबा 
जिला कुल्लू की सैंज घाटी की अति दुर्गम ग्राम पंचायत गाड़ापारली के शाक्टी गांव में भारी बारिश के बाद नाले में बाढ़ आने से नुकसान हुआ है। गांव के साथ बहने वाले नाले की बाढ़ का मलबा शाक्टी गांव के शेर सिंह के बगीचे तक पहुंच गया। इससे सेब के साथ शाक्टी गांव की दो पुलियों को भी नुकसान हुआ है। शाक्टी जाने वाला रास्ता भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव के देवता बिठ ऋषि के मंदिर के पास भी भूस्खलन हुआ है। पटवार खाना छलूडो की पैदल पुलिया भी पानी में बह गई है। घाटी के निहारनी से कुटला, मरौड़, शाक्टी, शुगाड़ का पैदल रास्ता जगह-जगह बंद हो गया है। इससे लोगों को सामान घर पहुंचाना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निहारनी से मझाण के रास्ता पर पहाड़ी दरकने से लोगों को वाया मेल गांव होकर जाना पड़ रहा है। न्यूली में मनु ऋषि मंदिर का पैदल रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। ग्रामीण हीरा चंद, डोले राम, लगन राणा, प्रताप सिंह, राम चंद, शेर सिंह व लाल सिंह का कहना है कि भारी बारिश के कारण गांव वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपमंडलाधिकारी बंजार प्रकाश चंद आजाद ने कहा कि राजस्व विभाग से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed