फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cloudburst in bilaspur himachal pradesh many houses damaged

Cloudburst Himachal: बिलासपुर के घुमारवीं में फटा बादल, 13 मवेशियों समेत तीन गोशालाएं, बस-कार बही, तीन घर क्षतिग्रस्त

Fri, 08 Jul 2022 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 08 Jul 2022 06:33 PM IST
सार

भगौट गांव की ऊपरी पहाड़ी पर बादल फटने से नाले में एकाएक भारी मात्रा में मलबे के रूप में पत्थर और मिट्टी पानी के साथ बह कर आए। खतरे को भांपते हुए स्थानीय तीन परिवारों के सदस्य घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

विज्ञापन
Cloudburst in bilaspur himachal pradesh many houses damaged
बादल फटने से हुआ नुकसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला बिलासपुर के घुमारवीं में बादल फटने से 13 मवेशियों समेत तीन गोशालाएं, एक बस और एक कार बह गई। तीन घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। वीरवार देर रात 2:00 बजे धमाके के बाद नाले में आई बाढ़ ने पगौट गांव में तबाही मचाई। इस घटना में करीब 40 लाख के नुकसान का अनुमान है। बिलासपुर जिले की ग्राम पंचायत कुहमझवाड़ के भगौट गांव में बादल फटने के बाद बर्बादी का मंजर देखने को मिला।

विज्ञापन


विज्ञापन


पहाड़ी से आए मलबे और बारिश ने भारी नुकसान किया है। भगौट गांव की ऊपरी पहाड़ी पर बादल फटने से नाले में एकाएक भारी मात्रा में मलबे के रूप में पत्थर और मिट्टी पानी के साथ बह कर आए। खतरे को भांपते हुए स्थानीय तीन परिवारों के सदस्य घरों को छोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग और सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने मौके का जायजा लिया। प्रभावितों को 2,70,000 रुपये की अंतरिम राहत राशि प्रदान की गई है। एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर ने बताया कि बचाव और राहत दल प्रभावित परिवारों की मदद में जुटे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी बारिश से दधोल-लदरौर सड़क बाधित
भारी बारिश के कारण दधोल-लदरौर सड़क पर भटेड़ पुल के समीप एक अस्थायी सड़क का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बारिश का पानी तेज बहाव के चलते सड़क पर आ गया, जिस वजह से सड़क को भारी क्षति हुई। अस्थायी सड़क का मलबा पुल पर पहुंच गया। घंटों तक सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। दोपहर बाद तीन बजे के करीब यातायात बहाल किया गया।

दधोल-लदरौर संपर्क सड़क का नवीनीकरण कार्य चला है। भटेड़ पुल के समीप एक नई पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। पुलिया निर्माण के लिए अस्थायी सड़क का निर्माण किया गया है। वीरवार रात को हुई तेज बारिश के कारण अस्थायी सड़क पूरी तरह बह गई। बरसाती पानी के साथ मलबा भी मुख्य पुल पर पहुंच गया। सड़क के बह जाने से बसें, कारें व अन्य वाहनों के पहिये पूरी तरह से थम गए। सुबह कर्मचारियों, शिक्षण संस्थानों व अन्य कार्यों के लिए आने जाने वाले लोगों को पैदल मुख्य चौक तक पहुंचना पड़ा।


पानी के तेज बहाव के कारण साथ लगते डंगे को भी क्षति पहुंची है। इसके साथ ही मूसलाधार बारिश के कारण कई नदी नाले उफान पर रहे। क्षेत्र में कई लोगों के घरों में पानी भर गया। सिर खड्ड पर बेला कस्बे में बने मटयाल पुल तक खड्ड का पानी पहुंच जाने से लोगों में भय का माहौल रहा। सड़क नवीनीकरण का कार्य कर ही कंपनी के अधिकारी मनोहर लाल ने कहा कि बारिश के कारण यातायात बाधित हो गया था, तीन बजे तक मलबा साफ कर दिया गया है। यातायात बहाल कर दिया गया है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पिछले 24 घंटे के दौरान मंडी जिले के कटौला में 125.6 मिमी, बलद्वाड़ा में 79.0 मिमी, सरकाघाट में 77.3 मिमी बारिश हुई है। बिलासपुर के बरठीं में 84 मिमी और घुमारवीं में 92.4 मिमी बारिश हुई है। हमीरपुर के भराड़ी में 107.0 मिमी, सुजानपुर टीहरा 79.0 मिमी और शिमला के  रोहड़ू में 72 मिमी  बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed