फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cloud brust at kinnaur, heavy loss to property.

हिमाचल के किन्नौर में बादल फटा, यातायात ठप, बगीचे भी हुए तबाह

Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, रिकांगपिओ(किन्नौर) Updated Mon, 11 Jul 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cloud brust at kinnaur, heavy loss to property.
किन्नौर बादल के फटने के कारण आई बाढ़ से लाखों का नुकसान हो गया है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल के जिला किन्नौर के चांगो में शनिवार रात बादल के फटने के कारण आई बाढ़ से लाखों का नुकसान हो गया है। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। बाढ़ से बागवानों के सेब के बगीचों को भारी नुकसान पहुंचने के साथ-साथ सिंचाई कूहलें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

विज्ञापन


बादल के फटने से एनएच पांच पर बने चांगों पुल को भी क्षति पहुंची है, जिससे काजा की ओर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो गई है। सूचना मिलते ही तहसीलदार पूह राजेश सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौके की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्राप्त जानाकरी के अनुसार शनिवार रात को चांगो नाले में अचानक बादल फटा, जिससे वहां पर बाढ़ आ गई। बाढ़ के आने से नाले के साथ लगते लगभग 20-25 वागवानों के सेब के बगीचे भी बाढ़ की चपेट में आ गए तथा सेब के पौधे तबाह हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश से मकान, पुल और सड़कें तबाह

Cloud brust at kinnaur, heavy loss to property.

इसके अलावा चांगों में सिंचाई कूहलों को भी भारी क्षति पहुंची है। एक मकान भी इसकी चपेट में आ गया है, जिससे मकान में रखा सामान बह गया है। बादल फटने के कारण आई बाढ़ के कारण एनएच पर बने चांगो पुल को भी क्षति पहुंची है और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है।

यात्रियों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल को ग्रिफ के कर्मचारी और मजदूर ठीकर करने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों की मटर की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

मौके पर पहुंचे अफसर, शुरू हुआ बहाली का कार्य

Cloud brust at kinnaur, heavy loss to property.

एडीएम पूह वीआर शर्मा ने बताया कि बाढ़ के कारण वागवानों के सेब के बगीचों, सिंचाई कूहलों और चांगो पुल को नुकसान पहुंचा है। पुल को ठीक करने का कार्य चल रहा है। नुकसान के आकलन को तहसील और विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

सूचना मिलते ही विधान सभा उपाध्यक्ष भी स्थिति का जायजा लेने के लिए चांगो पहुंचे तथा प्रभावितों से मिले। उन्होंने कहा कि  बाढ़ के कारण वागवानों का जो भी नुकसान हुआ है। सरकार उनको उचित मुआवजा देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed