फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Clearance of four phases of forest land for Bhanupally railway line

Bhanupally Railway Line: भानुपल्ली रेललाइन के लिए वन भूमि के चारों फेज का रास्ता साफ

Tue, 30 Aug 2022 11:24 AM IST
Krishan Singh सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Aug 2022 11:24 AM IST
सार

सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने रेलवे बोर्ड को फाइल भेजकर जमीन के लिए 1.8 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि मांगी है। मुआवजा राशि मिलते ही वन भूमि रेलवे बोर्ड के नाम हो जाएगी। 

विज्ञापन
Clearance of four phases of forest land for Bhanupally railway line
रेललाइन(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन निर्माण के लिए वन भूमि के चारों फेज का रास्ता साफ हो गया है। तीन फेज की मंजूरी के बाद अब चौथे फेज को भी सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। चौथे फेज में बध्यात से बरमाणा तक करीब 12 हेक्टेयर वन भूमि पर 11.1 किलोमीटर लंबा ट्रैक बिछाया जाएगा। सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद वन विभाग ने रेलवे बोर्ड को फाइल भेजकर जमीन के लिए 1.8 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि मांगी है। मुआवजा राशि मिलते ही वन भूमि रेलवे बोर्ड के नाम हो जाएगी। चौथे फेज में वन भूमि में ट्रैक बिछाने के लिए करीब 1,043 पेड़ काटे जाएंगे। बांस के करीब 40 झुंड भी हैं। चौथे फेज में वन भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भानुपल्ली से बरमाणा तक 63.1 किलोमीटर रेललाइन का निर्माण किया जाएगा।

विज्ञापन


इस रेललाइन के लिए हिमाचल में 1,648 बीघा निजी भूमि का अधिग्रहण होना है। इसमें दबट से बध्यात तक 52 किलोमीटर के लिए 50 गांवों में 1,110 बीघा और बध्यात से बरमाणा तक 11.1 किलोमीटर में 538 बीघा भूमि का अधिग्रहण होना है। बध्यात से पीछे 50 गांवों में अधिकतर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। करीब 335 बीघा भूमि का अधिग्रहण शेष है। पांच गांवों की जमीन का मोल भाव कर फाइल मंजूरी के लिए सरकार को भेज दी गई है। अगर इसकी मंजूरी मिल जाती है तो बध्यात से पीछे 150 बीघा भूमि ही अधिग्रहण के लिए बचेगी। बध्यात से आगे नौ गांवों की 538 बीघा जमीन की एसआईए स्टडी की फाइल सरकार को भेजी है। इसकी मंजूरी का भी इंतजार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


2024 में रेल बिलासपुर पहुंचाने का लक्ष्य
रेल को 2024 में बिलासपुर पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, रेलवे बोर्ड ने मार्च 2025 तक का समय लिया है। बताते हैं कि इस रेललाइन की अनुमानित मूल लागत 2,966 करोड़ थी, लेकिन समय के साथ इसकी लागत भी बढ़ती गई। अब यह लागत करीब 7,000 करोड़ रुपये पहुंच गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड वन विभाग की 1.8 करोड़ रुपये का भुगतान करेगा। वन विभाग का यह परियोजना में अंतिम फेज है। पैसा जमा करवाने की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद चौथे फेज की अंतिम मंजूरी का रास्ता भी साफ हो जाएगा। - अनमोल नागपाल, संयुक्त महाप्रबंधक रेलवे बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed