फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cleanliness guards honored at Ridge ground on Gandhi Jayanti

Shimla News: गांधी जयंती पर रिज मैदान पर स्वच्छता प्रहरी सम्मानित

Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness guards honored at Ridge ground on Gandhi Jayanti
हीटर और प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान
विज्ञापन

दो कार्यक्रमों में राज्यपाल और डिप्टी सीएम ने बढ़ाया मान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती एवं राष्ट्रीय स्वच्छ भारत दिवस पर मैत्री संस्था ने कार्यक्रम में नगर निगम शिमला के 34 वार्डों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक स्वच्छता प्रहरी को सम्मानित किया।


रिज स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास आयोजित समारोह में राज्यपाल कविंदर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल, नगर निगम शिमला और प्रदेश सरकार के अधिकारीगण भी मौजूद रहे। रिज के कार्यक्रम के बाद रोटरी टाउन हॉल में आयोजित दूसरे समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नगर निगम के स्वच्छता मित्रों को सम्मानित किया और उनके योगदान को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। संस्था की अध्यक्ष ममता गोयल ने कहा कि स्वच्छता प्रहरी शिमला को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इनके समर्पण और सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त करना ही मैत्री आभार अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में फाउंडेशन की अध्यक्षा ममता गोयल के साथ कोषाध्यक्ष सुधा सूद, सह-सचिव राजेश जोशी, सलाहकार कमला भोयल, किमी सूद, ज्योति नोटरा, तृप्ता शर्मा, कांता डोगरा, रजनी शर्मा, मीनाक्षी सूद और मधु कुठियाला सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article