सुसाइड नोट लिख मांगी माफी- पढ़ना चाहती हूं, लेकिन शायद यह किस्मत में नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के सिंघपुरा के अंतर्गत गोरखुवाला की एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि दसवीं की परीक्षा की कंपार्टमेंट का पेपर सही नहीं होने पर वह तनाव में थी।
इसी तनाव को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने माता-पिता और मैडम से माफी मांगी है।
नोट में यह भी लिखा है कि वह पढ़ना चाहती है, लेकिन शायद यह उसकी किस्मत में नहीं। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय निरिका निवासी गुरखूवाला एक निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। दसवीं में फेल होने के बाद वह स्कूल की मैडम के पास श्यामपुर में रह रही थी।
मैडम के घर पर लगा लिया फंदा
इस साल उसकी कंपार्टमेंट आई थी। बुधवार को मैडम देहरादून चली गई। लेकिन लड़की एक अन्य मैडम के साथ घर पर ही थी। बुधवार को कंपार्टमेंट का पेपर भी था। पुलिस के अनुसार आज सुबह वह स्कूल भी गई थी। स्कूल से आने के बाद ही उसने मैडम के घर पर फंदा लगा लिया।
शाम करीब 3 बजे जब मैडम स्कूल से घर पहुंची तो उसे फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना उसने तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से बाहर निकाला। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।