ऊना: प्रतापनगर में 10वीं कक्षा की छात्रा की दिनदहाड़े गला रेतकर हत्या
अंब के प्रतापनगर में सोमवार को घर में अकेली डीएवी की 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा का गला रेतकर हत्या कर दी। छात्रा के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं जो ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर साढ़े तीन बजे ड्यूटी से लौटी मां ने बेटी का खून से लथपथ शव देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के प्रतापनगर में सोमवार को घर में अकेली डीएवी की 10वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा का गला रेतकर हत्या कर दी। छात्रा के माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं जो ड्यूटी पर गए हुए थे। दोपहर साढ़े तीन बजे ड्यूटी से लौटी मां ने बेटी का खून से लथपथ शव देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस ब्लाइंड मर्डर में पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस के अनुसार प्राची ठाकुर पुत्री अजय कुमार डीएवी अंबोटा स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी मां अंब के लोहार में स्कूल प्रवक्ता है जबकि पिता परागपुर में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं। सभी अंब के प्रतापनगर में बनाए मकान में रहते हैं। दंपती छोटी बेटी को स्कूल छोड़ सुबह 9.30 बजे ही अपने-अपने दफ्तरों के लिए निकल गए।
परीक्षा के कारण प्राची घर पर अकेली ही थी। बताया जा रहा है कि मां ने प्राची को सुबह 11 बजे फोन भी किया था, लेकिन उसने नहीं उठाया। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे प्राची की मां जब घर पहुंची तो उसने पाया कि किचन के सामने लॉबी में बेटी का शव खून से लथपथ पड़ा है। मां के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना बारे में सूचित किया। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने भी घटनास्थल का दौरा किया। मामले में एफएसएल की टीम को भी बुलाया जा रहा है। परिवार जिला कांगड़ा के देहरा के बीहण नंगल का मूल निवासी है। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम हर पहलू से जांच में जुटी है।