{"_id":"5ed619708ebc3e909d5b8568","slug":"clash-between-two-groups-over-land-dispute-one-person-killed-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद पर दो गुटों में खूनी झड़प, एक की मौत, दो गंभीर घायल
Tue, 02 Jun 2020 08:47 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Jun 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के बांदली गांव में जमीनी विवाद के चलते दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों का सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में उपचार हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब स्वयं छानबीन के लिए शिलाई पहुंचे। इस मामले में आठ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदली गांव के सामुदायिक रास्ते को लेकर दो गुटों में काफी लंबे अरसे से तनातनी चल रही है।
मंगलवार सुबह दोनों गुटों में बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों गुट मारपीट पर उतारू हो गए और मारपीट खूनी झड़प में बदल गई। मारपीट की इस घटना में एक ही परिवार के तीन भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पांवटा साहिब के लिए रेफर किया गया लेकिन 51 वर्षीय बिशन सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी बांदली की रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि 43 वर्षीय चंद्र सिंह पुत्र मेहर सिंह और 54 वर्षीय प्रताप सिंह पुत्र मेहर सिंह निवासी बांदली गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया है लेकिन भाई की मृत्यु होने के कारण वह वापस लौट गए। उधर, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन में जुट गई है। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसमें आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें एक नाबालिग भी है।
विज्ञापन