फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Clash between two brothers over land dispute younger brother dies in the fight

Mandi News: जमीनी विवाद में दो भाइयों में झड़प, मारपीट करते हुए छोटे भाई को पटका, मौत

Tue, 16 Jul 2024 09:05 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 16 Jul 2024 09:05 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में दो सगे भाइयों में जमीन को लेकर झड़प हो गई। मारपीट में छोटा भाई घायल हो गया। छोटे भाई को उपचार के लिए श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छोटे भाई ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Clash between two brothers over land dispute younger brother dies in the fight
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बल्ह घाटी के तहत मैरामसीत गांव में जमीनी विवाद के चलते दो सगे भाइयों में झड़प हो गई। बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट करते हुए उसे पटक डाला। इसी के साथ क्रेट से भी हमला किया। बीचबचाव में उतरा एक अन्य व्यक्ति भी लहुलूहान हो गया। बाद में छोटे भाई को उपचार के लिए श्री लाल बहादुर मेडिकल कॉलेज नेरचौक में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छोटे भाई ने दम तोड़ दिया। घटना सोमवार देर शाम की है। पुलिस ने हत्या का केस दर्जकर आरोपी बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 7:30 बजे शाम 49 वर्षीय लेख राम पुत्र मुनी लाल निवासी मैरामसीत तहसील बल्ह जिला मंडी राशन व सब्जी की अपनी दुकान पर मौजूद था। उसका 19 वर्ष का लड़का भी दुकान पर मौजूद था। इस बीच लेखराम का बड़ा भाई 53 वर्षीय जगदीश कुमार नशे में दुकान पर आया और लेख राम के साथ झगड़ा करने लगा। जगदीश कुमार ने दुकान मे रखे बैंच, टेबल व तराजू को उठाकर बाहर सड़क पर फेंक दिया। जिसका विरोध लेख राम करने लगा तो जगदीश कुमार ने लेख राम के साथ मारपीट करते हुए उसे जमीन पर पटक दिया। इसी के साथ मौके पर रखे सब्जी के खाली क्रेट से उस पर वार भी किया।
विज्ञापन

 

जब दुकान पर खड़ा एक अन्य व्यक्ति भीष्म देव लेख राम को छुड़ाने गया तो जगदीश कुमार ने उसके सिर पर भी पत्थर से हमला कर दिया। घटना के बाद लेख राम को नेरचौक मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लिया और जांच पड़ताल की। घटनास्थल का निरीक्षण कर आरएफएसएल की टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई जगदीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय से तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में दोनों भाइयों में जमीनी विवाद को लेकर झड़त होती रहती थी, लेकिन इस बार यह झड़प छोटे भाई की मौत का कारण बन गई। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि मामले में सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed