{"_id":"ba5c67929d71554cf6f75ffa8e6f43e3","slug":"civil-supply-for-drug-purchases-will-tender-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा खरीद के लिए टेंडर करेगा सिविल सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा खरीद के लिए टेंडर करेगा सिविल सप्लाई
ब्यूरो/ अमर उजाला,शिमला
Updated Sun, 12 Oct 2014 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य महकमे को छह माह बाद मरीजों के लिए दवा खरीदने की याद आई है। दवा खरीदने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने सिविल सप्लाई विभाग को अक्तूबर के पहले सप्ताह में टेंडर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
तीन माह पहले स्वास्थ्य महकमे ने दवाओं की लिस्ट फाइनल कर ली थी, लेकिन अभी तक दवा खरीद की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। वित्तीय वर्ष को छह महीने बीत चुके हैं। सातवें महीने में दवा खरीदने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
दवा बजट के नाम पर नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 30 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
निदेशक स्वास्थ्य निदेशालय डा. आरके शर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही सिविल सप्लाई को दवा खरीद करने के लिए टेंडर करने को कहा गया है। टेंडर फाइनल होने पर दवा की खरीद जिले स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन