{"_id":"5f64f5008ebc3e98137b74c6","slug":"civic-amenities-shimla-news-sml345540982","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमाणा में एनएच पर ट्रक खराब होने से जाम में फंसे उत्तरी रेलवे के चीफ इंजीनियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरमाणा में एनएच पर ट्रक खराब होने से जाम में फंसे उत्तरी रेलवे के चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा में एसीसी चौक के पास एनएच-21 पर शुक्रवार रात 9.15 बजे एक ट्रक खराब हो गया। इसके कारण एनएच पर करीब डेढ़ किलोमीटर जाम लग गया। वाहन करीब 30 मिनट तक जाम में फंसे रहे। वहीं भानुपल्ली-लेह रेलवे लाइन के सर्वे के लिए मंडी जा रहे उत्तरी रेलवे के चीफ इंजीनियर भी जाम में फंसे रहे। बरमाणा पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब 30 मिनट बाद ट्रक को सड़क से हटाया और यातायात को बहाल किया।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को करीब सवा नौ बजे बरमाणा एसीसी चौक से बैरी की तरफ आ रहा एक ट्रक एनएच-21 के बीचोंबीच खराब हो गया। जहां पर ट्रक का स्टेयरिंग टूटा वहां पर सड़क किनारे एक बड़ी चट्टान भी है। इससे बड़ी गाड़ियों का वहां से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि छोटी गाड़ियां वहां से निकलती रहीं। जाम करीब डेढ़ किलोमीटर तक लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर ट्रक ठीक करने के लिए मिस्त्री बुलवाए। आधे घंटे के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
थाना प्रभारी बरमाणा मोहन रावत ने बताया कि एनएच पर ट्रक खराब हो गया था। पुलिस की टीम मौका पर पहुंच गई थी। करीब 30 मिनट बाद यातायात बहाल कर दिया गया।