फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   City sweepers will get gumboots and rain coats

Shimla News: शहर के सफाई कर्मियों को मिलेंगे गमबूट और रेन कोट

Sat, 22 Jul 2023 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
City sweepers will get gumboots and rain coats
महापौर ने की अभियान की शुरुआत
विज्ञापन

तीन वार्डाें के कर्मचारियों को दिए जूते, जल्द मिलेंगे रेनकोट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में घरों से कूड़ा उठाने का काम कर रहे सैहब सोसायटी के 800 से ज्यादा कर्मचारियों को नगर निगम दस्ताने, गमबूट और रेनकोट उपलब्ध करवाएगा। नगर निगम ने इसकी शुरुआत कर दी है।

महापौर सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल ने शनिवार को रामबाजार, लोअर बाजार और जाखू वार्ड के 30 कर्मचारियों को दस्ताने तथा गमबूट वितरित किए गए। इस दौरान कर्मचारियों ने कहा कि उनके पास रेनकोट भी नहीं हैं। दो साल पहले जो रेनकोट दिए थे वह फट चुके हैं।
विज्ञापन


महापौर ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि रेनकोट भी खरीदे जा रहे हैं और कर्मचारियों को जल्द ही यह उपलब्ध करवाए जाएंगे। बाकी 31 वार्डाें के कर्मचारियों को यह सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। महापौर ने बताया कि साईं फाउंडेशन की मदद से यह पहल की जा रही है। इस मौके पर स्थानीय पार्षद अतुल गौतम, सुषमा कुठियाला, उमंग बंगा, नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, फाउंडेशन निदेशक अजय ठाकुर, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चेतन चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed