{"_id":"62dd6fe39b359d3d8f51e716","slug":"cisce-isc-result-2022-himachal-pradesh-toppers-samriti-harshita-and-disha","type":"story","status":"publish","title_hn":"CISCE ISC Result 2022: विज्ञान संकाय में शिमला की स्मृति, हर्षिता और पालमपुर की दिशा 97.5% अंकों के साथ टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CISCE ISC Result 2022: विज्ञान संकाय में शिमला की स्मृति, हर्षिता और पालमपुर की दिशा 97.5% अंकों के साथ टॉपर
Sun, 24 Jul 2022 09:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 24 Jul 2022 09:48 PM IST
सार
आईएससी (बारहवीं) के घोषित नतीजों में ऑकलैंड हाउस ब्वायज स्कूल में विज्ञान संकाय में उज्ज्वल सिंह राजपूत, वाणिज्य में लवप्रीत सिंह और कला संकाय में लक्ष्य कुमार भारद्वाज ने सबसे अधिक अंक अर्जित कर स्कूल में अपने संकाय में टॉप किया है।
विज्ञापन
हर्षिता, स्मृति, दिशा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईएससी बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल शिमला में विज्ञान संकाय (साइंस) में दो छात्राओं स्मृति कायथ और हर्षिता ठाकुर ने 97.5 फीसदी और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा (पालमपुर) की दिशा चलोत्रा ने भी 97.5 फीसदी अंक लेकर अपने-अपने स्कूलों में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल शिमला की ही छात्रा साक्षी ने वाणिज्य संकाय में 96.25 फीसदी लेकर प्रथम और कला संकाय में इसी स्कूल की गरिमा गुप्ता ने सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
ऑकलैंड ब्वॉयज में विज्ञान संकाय में उज्ज्वल, वाणिज्य में लवप्रीत टॉपर
आईएससी (बारहवीं) के घोषित नतीजों में ऑकलैंड हाउस ब्वायज स्कूल में विज्ञान संकाय में उज्ज्वल सिंह राजपूत, वाणिज्य में लवप्रीत सिंह और कला संकाय में लक्ष्य कुमार भारद्वाज ने सबसे अधिक अंक अर्जित कर स्कूल में अपने संकाय में टॉप किया है। विज्ञान संकाय में उज्ज्वल सिंह राजपूत ने 95.75 फीसदी अंक लेकर पहला, ओम श्रीवास्तव ने 95.25 फीसदी लेकर दूसरा और सारांश शर्मा ने 87 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
वाणिज्य संकाय में लवप्रीत सिंह 85.75 फीसदी लेकर प्रथम, प्रियांश शर्मा 79.25 फीसदी के साथ दूसरे और मनीष कुमार 76 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय के घोषित नतीजों में लक्ष्य कुमार भारद्वाज 87.50 फीसदी अंक लेकर पहले और सूरज भट्टाचार्य 72.50 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने स्कूल के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई और सभी छात्रों को बधाई दी।