फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CISCE ISC Result 2022 himachal pradesh toppers samriti harshita and disha

CISCE ISC Result 2022: विज्ञान संकाय में शिमला की स्मृति, हर्षिता और पालमपुर की दिशा 97.5% अंकों के साथ टॉपर

Sun, 24 Jul 2022 09:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jul 2022 09:48 PM IST
सार

आईएससी (बारहवीं) के घोषित नतीजों में ऑकलैंड हाउस ब्वायज स्कूल में विज्ञान संकाय में उज्ज्वल सिंह राजपूत, वाणिज्य में लवप्रीत सिंह और कला संकाय में लक्ष्य कुमार भारद्वाज ने सबसे अधिक अंक अर्जित कर स्कूल में अपने संकाय में टॉप किया है।

विज्ञापन
CISCE ISC Result 2022 himachal pradesh toppers samriti harshita and disha
हर्षिता, स्मृति, दिशा। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईएससी बारहवीं कक्षा के नतीजों में हिमाचल प्रदेश की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल शिमला में विज्ञान संकाय (साइंस) में दो छात्राओं स्मृति कायथ और हर्षिता ठाकुर ने 97.5 फीसदी और माउंट कार्मल स्कूल ठाकुरद्वारा (पालमपुर) की दिशा चलोत्रा ने भी 97.5 फीसदी अंक लेकर अपने-अपने स्कूलों में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल शिमला की ही छात्रा साक्षी ने वाणिज्य संकाय में 96.25 फीसदी लेकर प्रथम और कला संकाय में इसी स्कूल की गरिमा गुप्ता ने सर्वाधिक 97 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


ऑकलैंड ब्वॉयज में विज्ञान संकाय में उज्ज्वल, वाणिज्य में लवप्रीत टॉपर
आईएससी (बारहवीं) के घोषित नतीजों में ऑकलैंड हाउस ब्वायज स्कूल में विज्ञान संकाय में उज्ज्वल सिंह राजपूत, वाणिज्य में लवप्रीत सिंह और कला संकाय में लक्ष्य कुमार भारद्वाज ने सबसे अधिक अंक अर्जित कर स्कूल में अपने संकाय में टॉप किया है। विज्ञान संकाय में उज्ज्वल सिंह राजपूत ने 95.75 फीसदी अंक लेकर पहला, ओम श्रीवास्तव ने 95.25 फीसदी लेकर दूसरा और सारांश शर्मा ने 87 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाणिज्य संकाय में लवप्रीत सिंह 85.75 फीसदी लेकर प्रथम, प्रियांश शर्मा 79.25 फीसदी के साथ दूसरे और मनीष कुमार 76 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कला संकाय के घोषित नतीजों में लक्ष्य कुमार भारद्वाज 87.50 फीसदी अंक लेकर पहले और सूरज भट्टाचार्य 72.50 फीसदी अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रहे हैं। प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने स्कूल के अच्छे परीक्षा परिणाम पर खुशी जताई और सभी छात्रों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed