फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CISCE ISC Result 2022 Himachal Pradesh Marichika first in North Zone

CISCE ISC Result 2022: बारहवीं कक्षा के परिणाम में हिमाचल की मरीचिका उत्तर जोन में प्रथम

Thu, 28 Jul 2022 06:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

माउंट कार्मेल स्कूल की छात्रा मरीचिका ने 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान झटका।

विज्ञापन
CISCE ISC Result 2022 Himachal Pradesh Marichika first in North Zone
माउंट कार्मेल स्कूल के मेधावी विद्यार्थी। - फोटो : संवाद

विस्तार

आईएससी (इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट) के बारहवीं कक्षा के परिणाम में हिमाचल की बेटी मरीचिका उत्तर जोन में प्रथम रही हैं। मरीचिका माउंट कार्मेल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी ऊना की छात्रा हैं। 12वीं कक्षा मरीचिका ने 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान झटका। मरीचिका ने उत्तर जोन में प्रथम स्थान पर रही हैं। 

विज्ञापन


आदित्य भारती ने 95.25 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और सिमरन पुरी ने 94.50 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में कुल 28 छात्र-छात्राओं बैठे थे। इनमें सात विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 17 विद्यार्थियों ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 70 से 80 प्रतिशत के बीच चार विद्यार्थी हैं। 
विज्ञापन


वहीं, आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन) बोर्ड के दसवीं परीक्षा परिणाम में माउंट कार्मेल स्कूल रक्कड़ कॉलोनी ऊना का परिणाम शत प्रतिशत रहा। रित्विक सैनी ने 98.60 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया। शाश्विता रात्रा और एलियोना ने 98.2 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और रूद्रप्रिया सोनी ने 97.80 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दसवीं कक्षा में 172 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 47 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 60 ने 80 से 90 प्रतिशत के बीच, 70 से 80 प्रतिशत के बीच 44 विद्यार्थियों और शेष ने प्रथम श्रेणी में अंक हासिल किए। प्रधानाचार्य फादर जेमस मन्नपुरम ने विद्यार्थियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed