फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cisce Icse Isc Result 2021 himachal pradesh result hundred percent

सीआईएससीई के नतीजे घोषित, हिमाचल में सौ फीसदी रहा 10वीं, 12वीं का परिणाम

Sat, 24 Jul 2021 05:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Jul 2021 05:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश का परिणाम सौ फीसदी रहा है। प्रदेश से आईसीएसई (10वीं) के 1510 छात्र थे। इनमें से  52.78 प्रतिशत लड़के और 47.22 प्रतिशत लड़कियां हैं।

विज्ञापन
Cisce Icse Isc Result 2021 himachal pradesh result hundred percent
CISCE Board Result 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने शनिवार को आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के नतीजे  घोषित कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश का परिणाम सौ फीसदी रहा है। प्रदेश से आईसीएसई (10वीं) के 1510 छात्र थे। इनमें से  52.78 प्रतिशत लड़के और 47.22 प्रतिशत लड़कियां हैं। आईएससी (12वीं) के 401 छात्र थे। इनमें 51.62  प्रतिशत लड़के और 43.38 प्रतिशत लड़कियां हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देखा जा सकता है।

विज्ञापन


ऑक्लैंड स्कूल के रॉल रैना और कार्तिक प्रथम 
 राजधानी के ऑक्लैंड ब्वॉयज स्कूल के जमा दो कक्षा का (आईएससी) परिणाम सौ फीसदी रहा। विज्ञान संकाय में रॉल रैना ने 86.80 फीसदी अंक लेकर पहला, तन्मय सरीन ने 86 फीसदी अंक लेकर दूसरा, तनिष्क शेयांस्क शोम नेगी ने 85 फीसदी अंक लेकर स्कूल में तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में कार्तिक कश्यप प्रथम, प्रियांशु कश्यप और हर्षित ठाकुर द्वितीय, चिराग सलवान तृतीय स्थान पर रहे। कला संकाय में जगत नारायण सिंह ने 88 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है, हिमांशु पनेट द्वितीय और हर्ष गौतम ने 81.60 तृतीय स्थान हासिल किया। पेरिस प्रभाकर चौथे और तुषार कश्यप पांचवें स्थान रहे। प्रधानाचार्य माइकल ए जॉन ने कहा कि स्कूल का परिणाम सौ फीसदी रहा।
विज्ञापन


बीसीएस स्कूल में दसवीं में प्रबल और जमा दो में आफताब प्रथम 
राजधानी के बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) में आईसीएसई दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रबल प्रताप सिंह और आईएससी बारहवीं कक्षा में आफताब सिंह सिधु ने टॉप किया है। स्कूल के निदेशक साइमन वील ने यह जानकारी दी। बारहवीं कक्षा के नतीजों में आफताब सिंह सिधु ने 95.3 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया है। तन्मय खंडेलवाल ने 95 फीसदी अंक के साथ दूसरा और युवराज सिंह ने 94.8 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान पाया। दसवीं कक्षा में प्रबल प्रताप सिंह प्रथम, आर्यन सिंह द्वितीय और दानिश कलोतरा तृतीय स्थान पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शिमला पब्लिक स्कूल की खुशबू दसवीं में प्रथम 

 शहर के खलीनी स्थित शिमला पब्लिक स्कूल में आईसीएसई दसवीं के घोषित नतीजों में खुशबू चौहान ने सर्वाधिक 90.2 फीसदी अंक हासिल किए हैं। तारु वर्मा ने 88.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा और सुफकिन प्रसाद ने 86.8 फीसदी अंक लेकर तीसरा, हर्ष वर्धन मेहता और विशाल पांडे ने 86 फीसदी अंक लेकर चौथा तथा विवेक शर्मा ने 83.2 फीसदी अंकों के साथ पांचवां स्थान पाया। स्कूल के निदेशक प्रितेंद्र सिंह और कार्यवाहक प्रधानाचार्य साधना चौहान ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। 

ऑकलैंड हाउस स्कूल की प्रकृति और फ्लोरेंस छाई 
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में आईएससी बारहवीं कक्षा के परिणाम में प्रकृति बिसवास और फ्लोरेंस लालथिलामुआनी ने 97 फीसदी अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। नोईले लालरिनपुई ने 96.75 फीसदी अंक लेकर दूसरा, मर्सी ग्रेस ने 95.25 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया। नाव्य जोहाल और आध्या पंडित ने  95.5 फीसदी अंक, कोंपल जिंटा ने 95.25 फीसदी, अपूर्वा नेगी ने 94.5 फीसदी, परनाज कौर ने 94.25 फीसदी और कृतिका बख्शी ने 94 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 

दसवीं कक्षा में यामिनी पॉल रही प्रथम 
ऑकलैंड हाउस गर्ल्स स्कूल में आईसीएसई दसवीं कक्षा में यामिनी पॉल ने 93.4 फीसदी अंक लेकर पहला, अनन्या सूद ने 93 फीसदी अंक लेकर दूसरा, मिली सूद ने 92.4 फीसदी अंक लेकर  तीसरा स्थान पाया। इसके अलावा मृगाक्षी ठाकुर ने 91.8 फीसदी, सानिया ठाकुर ने 91.4 फीसदी अंक लेकर जबकि विदिशा जैन ने 91.2 फीसदी अंक, रिधिमा गुलेरिया ने 91 फीसदी और अनन्या कंवर ने 90.8 फीसदी अंक, सान्या ने 90.2 फीसदी अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रधानाचार्य सुनीता जॉन ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed