फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cirty scan machine stop working in IGMC

न तो सीटी स्कैन मशीन चली न ही हो पाए एक्सरे

Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Cirty scan machine stop working in IGMC
Cirty scan machine stop working in IGMC
आईजीएमसी में पुरानी मशीनें बनीं सिरदर्द
विज्ञापन

कुछ मरीज बिना एक्सरे करवाए लौट गए घर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में स्थापित सीटी स्कैन मशीन मंगलवार को खराब हो गई। इस कारण यहां मरीजों के टेस्ट नहीं हो पाए। आईजीएमसी प्रबंधन ने हालांकि 27 और 28 को सीटी स्कैन मशीन की रिपेेयर करवाने की बात कही थी लेकिन मैकेनिक न आने के कारण यहां टेस्ट हो रहे थे। लेकिन मंगलवार को अचानक मशीन बंद हो गई जिस कारण टेस्ट करवाने आए मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
अस्पताल में मंगलवार को जहां सीटी स्कैन टेस्ट मशीन बंद पड़ गई वहीं दूसरी ओर तकीनीकी कारणों से ओल्ड भवन में बिजली गुल हो गई। इस कारण यहां पर आर्थो और अन्य के मरीजों के एक्सरे नहीं हो पाए। यहां पर टेस्ट करवाने आए मरीजों को बी ब्लॉक स्थित इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगाई एक्सरे मशीन में एक्सरे करवाने भेजा गया। लेकिन यहां पर मशीन के ओवर हीट होने से टेस्ट सुविधा दो घंटे बंद रही। मरीजों से कहा गया कि वह अब दोपहर दो बजे के बाद ही टेस्ट करवाने आएं। इस कारण मरीजों को भारी परेशानी हुई। दोपहर बाद टेस्ट तो हुए लेकिन कई मरीज बिना टेस्ट के ही घर लौट गए।
विज्ञापन

आईजीएमसी इलेक्ट्रीसिटी विंग के एसडीओ संजीव गुप्ता ने बताया कि तकनीकी कारणों से चलते कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। पुराने भवन में रेडियोलॉजी विभाग के पास 250 केवी का जनरेटर है लेकिन वह केवल एमआरआई टेस्ट के लिए ही जुड़ा है। इस वजह से बाकी के ब्लॉक में लाइट नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को सलाह फोन
करके आएं टेस्ट करवाने
आईजीएमसी में सीटी स्कैन मशीन खराब होने के बाद वहां बैठे कर्मचारियों ने मरीजों को अस्पताल का लैंड लाइन नंबर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि जिन मरीजों के सीटी स्कैन होने हैं वह फोन कर पता कर लें कि मशीन ठीक हो गई है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed