{"_id":"151ce499fc8531b27b4afc2e46ee538e","slug":"circular-road-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर! शहर को दोगुने किराये से राहत की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर! शहर को दोगुने किराये से राहत की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद पिछले 13 दिनों से परेशानी झेल रही शहर की जनता को अब थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शहर के उपनगरों के लिए बैम्लोई से बसों का संचालन शुरू हो सकता है। सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त होने के बाद आधे शहर के लिए टूटीकंडी बाईपास और लक्कड़ बाजार होते बसें चलाई जा रही हैं। बैम्लोई से बसों का संचालन करने को लेकर जिला प्रशासन की स्वीकृति के बाद लोगों को न सिर्फ दुगने किराये से राहत मिलेगी बल्कि बहुमूल्य समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
लिफ्ट के समीप निर्माणाधीन पार्किंग के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते बीते करीब दो हफ्तों से सर्कुलर रोड पर भारी वाहनों के लिए ट्रैफिक वन वे चल रहा है। टालैंड से ओल्ड बस स्टैंड की ओर बसें बैम्लोई से होते हुए आ रही हैं लेकिन लोकल बस स्टैंड से छोटा शिमला और खलीनी रूट पर बसें वाया लक्कड़ बाजार और टूटीकंडी बाईपास चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन की स्वीकृति के बाद यदि बसों का संचालन बैम्लोई से शुरू हो जाता है तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। लोग दुगना सफर करने और दुगना किराया खर्च करने से बच जाएंगे, हालांकि बसें लेने के लिए लोगों को बैम्लोई तक पैदल ही आना होगा। व्यवस्था लागू हो जाने के बाद छोटा शिमला, संजौली, ढली, खलीनी, बीसीएस, विकासनगर, पंथाघाटी, कसुम्पटी और मैहली के हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
जनहित में लिया जा सकता है फैसला- लोगों की सुविधा के लिए जनहित में बसों का संचालन बैम्लोई से शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है, लेकिन व्यवस्था बदलने से पहले सभी पहलुओं पर भी विचार करना होगा। पुलिस और एचआरटीसी के अधिकारियों से इस मसले पर चर्चा की गई है। - दिनेश मल्होत्रा, उपायुक्त शिमला
लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है विचार: डीएसपी
लोगों की सुविधा के लिए बसों का बैम्लोई से संचालन करने पर विचार किया जा रहा है। बैम्लोई में बसों को टर्न करने के लिए खुली जगह चाहिए, इसे लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। -दिनेश शर्मा, डीएसपी ट्रैफिक
लोकल रूटों पर मुश्किलों का सफर- लोकल रूटों पर शहर के लोगों का सफर मुश्किल भरा हो गया है। सुबह और शाम आफिस ऑवर के दौरान एचआरटीसी की लोकल बसें स्कूल टाइम पर चल रही हैं। शहर में एचआरटीसी की करीब 75 बसें लोकल रूटों पर चलती हैं इनमें से 50 से अधिक बसें स्कूल टाइम पर लगा दी गई हैं। सुबह 7 से 10 और शाम 2 से 5 बजे के बीच बसें स्कूली बच्चों को लाने ले जाने के लिए चलाई जा रही हैं।
लोकल रूटों पर बसें उपलब्ध न होने के कारण लोगों को ओवरलोडिंग के कारण दिक्कत झेलनी पड़ रही है। शहर में कुछ रूट ऐसे हैं जिन पर सिर्फ एचआरटीसी की ही बसें चलती हैं ऐसे रूटों पर बसों की संख्या घटने के कारण लोग परेशानी झेल रहे हैं, हालांकि एचआरटीसी प्रबंधन लोगों को पर्याप्त बसें उपलब्ध करवाने का दावा कर रहा है।