फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CII will start enpowerment of girl child campaign in himachal.

विकास की मुख्यधारा से जोड़ी जाएंगी हिमाचल की बेटियां

Thu, 21 Apr 2016 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Apr 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
 CII will start enpowerment of girl child campaign in himachal.
कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की हिमाचल इकाई ने कहा है कि ‘एन्पॉवरमेंट ऑफ गर्ल चाइल्ड’ नाम से हिमाचल में एक अभियान चलाया जाएगा। - फोटो : Demo pic

कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) की हिमाचल इकाई ने कहा है कि ‘एन्पॉवरमेंट ऑफ गर्ल चाइल्ड’ नाम से हिमाचल में एक अभियान चलाया जाएगा। पहले इसे सोलन या सिरमौर जिले से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन


बाद में इस पर आगे बढ़ते हुए इसे प्रदेश के लगभग सभी जिलों में शुरू किया जाएगा। धर्मशाला को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए सरकार का पूरी तरह से सहयोग दिया जाएगा। इकाई ने कहा कि इसके अलावा फार्मा उद्योगों की स्माल स्केल इंडस्ट्री के रूप में अधिक से अधिक स्थापना की जाएगी। यह जानकारी इकाई के अध्यक्ष संजय खुराना ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में दी।
विज्ञापन


हिमाचल के सीआईआई प्रमुख संजय खुराना ने कहा कि हिमाचल में लड़कियों की साक्षरता दर तो बहुत अच्छी है, मगर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रयास किए जाने चाहिए। इसके लिए सीआईआई स्थानीय जिला प्रशासन और एक स्वयंसेवी संस्था लर्निंग लिंक की मदद से जिला सोलन या सिरमौर जिले में शुरू किया जाएगा। इसमें शुरू में 100 बच्चियों को लक्ष्य बनाकर उनके कैरियर के निर्माण में सहयोग किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसे तीन साल के भीतर ही सभी जिलों में चलाएंगे। इसे सीआईआई अपने सामाजिक दायित्व को समझते हुए करेगा। इस अवसर सीआईआई के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, संयोजक वाईएस गुलेरिया और गौरव महाजन भी पत्रकार वार्ता में मौजूद रहे।


हिमाचल में भी करवाएंगे इनवेस्टर मीट
संजय खुराना ने कहा कि हिमाचल में भी बाहरी राज्यों की तरह ही एक इनवेस्टर मीट का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सरकार के साथ बातचीत चल रही है।

औद्योगिक पैकेज खत्म होने पर भी सरकार ने दी कई सहूलियतें
खुराना ने कहा कि औद्योगिक पैकेज के खत्म होने के बावजूद हिमाचल सरकार ने उद्योगपतियों को कई सहूलियतें दी हैं। उन्होंने कहा कि नए बजट में राज्य सरकार ने उद्योगपतियों की 100 फीसदी सुनी है। उन्होंने सरकार से बद्दी क्षेत्र को रेल से जोड़ने या मेट्रो से कनेक्ट करने के मामले को भी आगे बढ़ाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed