फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   christmas and new year celebration in himachal.

क्रिसमस, न्यू ईयर के जश्न को हिमाचल तैयार, होटल दे रहे ऑफर

Mon, 21 Dec 2015 10:14 AM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:14 AM IST
विज्ञापन
christmas and new year celebration in himachal.

क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने हिमाचल पूरी तरह से तैयार है। राजधानी शिमला में पहली बार कार्निवाल हो रहा है। ऐतिहासिक रिज मैदान पर 25 से 31 दिसंबर तक म्यूजिकल नाइट्स होंगी। पर्यटन नगरी मनाली में 2 से 6 जनवरी तक विंटर कार्निवाल होगा। बॉलीवुड कलाकार तो मनोरंजन करेंगे ही यहां सैलानियों को बर्फ में मस्ती करने का मौका भी मिलेगा।

विज्ञापन


शिमला और मनाली में विंटर क्वीन भी चुनी जाएंगी। पर्यटन निगम के होटल क्लब हाउस मनाली में क्रिसमस क्वीन भी चुनी जाएगी। मैनेजर हेमराज शर्मा ने बताया कि क्रिसमस क्वीन को चांदी का ताज और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मनोरंजन के लिए नाच गाना और क्रॉउन के लिए स्पर्धाएं होंगी। नए साल के लिए हिमाचल के कई होटलों में विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


क्रिसमस और न्यू ईयर पर होटलों में डाइन एंड डांस, कपल डांस, कैंडल लाइट डिनर और कैंप फायर की भी व्यवस्था की गई है। होटलों में डीजे का बंदोबस्त भी होगा। न्यू ईयर वीकेंड के लिए प्रदेश के कई होटलों में आक्यूपेंसी अभी से फुल भी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों ने ऑनलाइन ही क्रिसमस और न्यू ईयर्र ईव के लिए कमरों की बुकिंग करवा ली है। शिमला, मनाली, डलहौजी सहित अन्य पर्यटन स्थलों में एडवांस बुकिंग का दौर जोरों पर चला है। बर्फबारी होने पर हिमाचल आने वाले सैलानियों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है।

विंटर क्वीन को मिलेंगे एक लाख रुपये

christmas and new year celebration in himachal.

विंटर क्वीन मनाली का खिताब जीतने वाली प्रतिभागी को एक लाख रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। वॉयस ऑफ  कार्निवाल के विजेता को पचास हजार रुपये दिए जाएंगे। यहां बॉलीवुड के पार्श्व गायक पूर्ण शिवा, अर्शप्रीत कौर और हास्य कलाकार चिराग बाघवानी मनोरंजन करेंगे।

क्रिसमस से लेकर नए साल तक का हिमाचल में जश्न मनाने के लिए इस बार विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस बार शिमला में कार्निवाल करवाने का फैसला लिया है। - मेजर विजय सिंह मनकोटिया, उपाध्यक्ष राज्य पर्यटन विकास बोर्ड

पर्यटन नगरी मनाली क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए तैयार है। होटल पैक हो रहे हैं। सैलानियों के मनोरंजन के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस बार बर्फ भी सैलानियों को अपनी ओर खींच रही है। -अनूप राम ठाकुर, प्रधान, मनाली होटलियर एसोसिएशन

निगम के होटलों में क्रिसमस से 31 दिसंबर तक कमरों की एडवांस बुकिंग का दौर जोरों से चला है। कई होटलों में आक्यूपेंसी फुल भी हो गई है। -हरीश जनारथा, उपाध्यक्ष राज्य पर्यटन विकास निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed