फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   christ church of shimla is very famous

शिमला का ताज है यह क्राइस्ट चर्च

Fri, 02 May 2014 03:13 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 02 May 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
christ church of shimla is very famous

हिल्स क्वीन शिमला के रिज मैदान पर स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च को राजधानी का ताज कहा जाता है। यह उतरी भारत में दूसरा सबसे पुराना चर्च है जिसकी खूबसूरती आज भी लोगों को लुभाती है।

विज्ञापन


अंग्रेजी शासनकाल में बना यह चर्च आज भी शिमला की शान बना हुआ है। वर्ष 1857 में नियो गोथिक कला में बना यह चर्च एंग्लीकेन ब्रिटिशन कम्युनिटी के लिए बनाया गया था जिसे उस समय सिमला कहते थे।
विज्ञापन


यह चर्च काफी किलोमीटर दूर से एक ताज की तरह दिखाई देता है। क्राइस्ट चर्च को कर्नल जेटी बोयलियो ने 1844 में डिजाइन किया था। इसका निर्माण करीब 13 साल बाद 1857 में शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपर लगी बड़ी घटी 1860 में कर्नल डमबेल्टन ने दान की थी। चर्च पर लगा पोर्च 1873 में जोड़ा गया। इसके बाद भले की इसकी घड़ी नहीं चल पाई लेकिन यह चर्च दशकों से अपनी पहचान बरकरार रखने में कामयाब हुआ है।


ये भी है खासियत

चर्च में पांच बड़ी खिड़कियां लगी है जो कीमती कांच से बनाई गई हैं। ये खिड़कियां ईसाई धर्म के विश्वास, उम्मीद, परोपकार, धैर्य, विनम्रता का प्रतीक है।

यह चर्च हर रविवार को खुला रहता है। हर साल देश विदेश से शिमला आने वाले लाखों सैलानी इस चर्च में जाना नहीं भूलते हैं। यहां आने वाले सैलानी चर्च के सामने फोटो भी खिंचवाते हैं।

प्रशासन ने भी इस ऐतिहासिक इमारत को बचाने में काफी प्रयास किया है। इसकी कलाकृति के साथ छेड़छाड़ न हो, इसके पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed