फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chota shimla chowk expand soon

पंद्रह फीट तक चौड़ा होगा छोटा शिमला चौक

Tue, 01 Jun 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Chota shimla chowk expand soon
स्मार्ट सिटी मिशन में हो रहा काम, ढली और बालूगंज चौक भी किए जाएंगे चौड़े
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के छोटा शिमला बाजार चौक पर अब सुबह शाम यातायात जाम की समस्या नहीं सताएगी। यहां नगर निगम की दो दुकानों को तोड़कर चौक को चौड़ा करने का काम शुरू कर दिया है। इसी महीने के अंत तक इसका काम पूरा कर दिया जाएगा।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत लोक निर्माण विभाग ने चौक को चौड़ा करने के काम में आड़े आ रही निगम की दो दुकानों को तोड़ दिया है। अब कसुम्पटी और संजौली सड़क की ग्रेडिंग कर चौक को चौड़ा किया जाएगा। दुकानों के टूटने से चौक करीब 15 फीट तक चौड़ा हो जाएगा। इससे चौक पर वाहनों की आवाजाही सामान्य हो सकेगी। अभी चौक छोटा होने के कारण यहां सुबह शाम लंबा जाम लगता है। रोज सुबह कसुम्पटी की ओर से आने वाले वाहनों को संजौली और शिमला रवाना करने के लिए संजौली से आने वाले वाहनों को पूरी तरह से रोकना पड़ता है। अब चौक चौड़ा होने से दोनों ओर से आवाजाही करने में परेशानी नहीं आएगी। लोनिवि के अनुसार छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क को चौड़ा करने के प्रोजेक्ट में इस चौक को चौड़ा करने का काम भी शामिल है जिसे अब पूरा किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर के ढली चौक, बालूगंज चौक को भी चौड़ा किया जा रहा है। लेकिन इन सबसे पहले छोटा शिमला चौक को चौड़ा करने का काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले ही शिफ्ट कर दिए थे कारोबारी
चौक पर नगर निगम की दो दुकानें थीं जिसे पहले ही खाली करवा दिया गया था। लोनिवि के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह चौक शहर का सबसे अहम चौक है। इसे चौड़ा करने काम जल्द पूरा कर लिया जाएगा। छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क को चौड़ा करने का काम भी जोरों से चल रहा है। इस सड़क पर जगह जगह कटिंग कर रिटेनिंग वॉल लगाकर सड़क चौड़ा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed