फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chitta smuggling network busted in Rampur and Kinnaur, three accused arrested

Shimla: रामपुर में चिट्टा तस्करी के एक और नेटवर्क का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Mon, 15 Sep 2025 01:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Sep 2025 01:11 PM IST
सार

 रामपुर में चल रहे चिट्टा तस्करी के एक और नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किन्नौर से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Chitta smuggling network busted in Rampur and Kinnaur, three accused arrested
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

शिमला जिला पुलिस ने रामपुर में चल रहे चिट्टा तस्करी के एक और नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किन्नौर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजदीप, कृष्ण कुमार, ईवान और हिमांशु निवासी जिला किन्नौर के रूप में हुई है। अभी तक इस मामले में पुलिस जांच में मिले सबूतों के आधार पर पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस के मुताबिक आने वाले दिनों में इस मामले में कई और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। मामला उस समय सामने आया जब पुलिस ने 22 अगस्त को एक एफआईआर दर्जकर करीब 17 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


पुलिस ने प्रारंभिक जांच के दावा किया है कि यह पूरा गिरोह जिला शिमला के रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने 13 सितंबर को राजदीप नाम के शख्स को गिरफ्तार किया और 14 सितंबर को तीन और आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। चारों आरोपियों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ और अन्य सबूतों के आधार पर इनसे से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर भी गहनता से पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन

इस साल 199 मामले 455 आरोपी गिरफ्तार
जिला पुलिस ने मिशन भरोसा के तहत चिट्ट समेत अन्य नशों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। इसके तहत इस वर्ष अभी तक करीब 199 केस दर्ज किए गए हैं, जिसमें 455 के करीब आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें 442 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल हैं। इस साल पुलिस ने कई बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पंजाब में पाकिस्तान की सीमा से नशा तस्करी के मुख्य सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदीप शाह, गुरमीत, विजय सोनी, शर्मा गिरोह समेत कई ऐसे गिरोहों का भंडाफोड़ किया है, जो कि जिले के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलकर उनकी जिंदगी को बर्बाद कर रहे थे।

पुलिस ने नशा तस्करी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पिछले तीन साल में पुलिस ने ऐसा मैकेनिज्म तैयार किया है. जिससे की जिले में लंबे समय से सक्रिय गिरोहों को पकड़ा जा चुका है। इससे लोगों में पुलिस की कार्रवाई के प्रति विश्वास बढ़ा है और उनसे महत्वपूर्ण सूचनाएं मिल रही है। नशा तस्करी के खिलाफ आने बाले दिनों में भी कार्रवाई जारी रहेगी। संजीव कुमार गांधी एसएसपी, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed