फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Chitta caught from young man in HRTC bus, arrested

Shimla News: एचआरटीसी बस में युवक से पकड़ा चिट्टा, गिरफ्तार

Wed, 15 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Chitta caught from young man in HRTC bus, arrested
शिमला। राजधानी में पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने एक युवक को चिट्टे के साथ पकड़ा है। आरोपी प्रशांत लखनपाल निवासी चिंतपूर्णी जिला ऊना, हाल निवासी सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इसके कब्जे से 7.54 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी बस में चंडीगढ़ से आ रहा था। स्पेशल सेल की टीम ने शोघी बैरियर पर एचआरटीसी बस में चेकिंग में इसके पास से नशीला पदार्थ बरामद किया। इसे बालूगंज थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से चिट्टा लेकर आया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के संपर्क में आए संदिग्ध लोगों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article