{"_id":"5756ffd94f1c1b417b9c5194","slug":"chintpurni-temple-doors-will-be-made-with-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के श्रद्घालु ने दिया दान, चांदी के दरवाजों से सजेगा चिंतपूर्णी दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के श्रद्घालु ने दिया दान, चांदी के दरवाजों से सजेगा चिंतपूर्णी दरबार
ब्यूरो/अमर उजाला, भरवाईं (ऊना)
Updated Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के आउट गेट के नए दरवाजे चांदी के होंगे।
- फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर के आउट गेट के नए दरवाजे चांदी के होंगे। इन दरवाजों पर 50 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें 38 किलो चांदी पंजाब के एक श्रद्धालु ने दान की है।
विज्ञापन
12 किलो चांदी मंदिर न्यास की ओर से लगाई जा रही है। मंदिर अधिकारी सुभाष चौहान ने बताया कि चांदी से बनाए जा रहे चार दरवाजे बेहद आकर्षक ढंग से तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इन दरवाजों पर इस्तेमाल होने वाली 38 किलो चांदी पंजाब के फिरोजपुर के श्रद्धालु किशन मित्तल ने दान की है। इससे पहले भी उक्त श्रद्धालु ने 12 लाख का गेट और मंदिर के गुंबद पर सवा किलो सोना अर्पित किया था। फिलहाल दो दरवाजे बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन