200 किलो चांदी से सज रहा मां का दरबार, 90 लाख होंगे खर्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी का दरबार 200 किलोग्राम चांदी से सजाया जा रहा है। मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी की परत चढ़ाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही मंदिर चांदी की चमक से रोशन होगा।
खास बात यह है कि इस मंदिर को चांदी से सजाने का काम सरकार या मंदिर प्रशासन नहीं, बल्कि ऊना निवासी एक परिवार करवा रहा है। इसके लिए वे पूरा खर्च उठा रहे हैं। 200 किलो चांदी और नक्काशी के काम पर करीब 80 से 90 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
200 किलो चांदी की दान
ऊना के बढेड़ा राजपूतां गांव के रहने वाले स्वर्गीय अमरनाथ शर्मा की याद में उनकी पत्नी संतोष शर्मा और पुत्र अश्वनी, महेंद्र और राजेश शर्मा ने मंदिर को सजाने के लिए 200 किलो चांदी दान में देने का एलान किया था। इन दिनों गर्भ गृह की दीवारों पर चांदी की परत चढ़ाई जा रही है।
चांदी लगाने का काम एएनएस कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली की ओर से किया जा रहा है। मंदिर को सजाने का काम पूरा होने के बाद ही पता चल पाएगा कि कुल कितनी राशि खर्च होगी। एसडीएम अंब बचन सिंह ने बताया कि गर्भ गृह की दीवारों पर एक श्रद्धालु की ओर से दान में दी गई चांदी का कार्य करवाया जा रहा है। काम मंदिर प्रशासन की देख-रेख में हो रहा है।