चीन की बड़ी हिमाकत, ऐसे किया भारत का अपमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन ने इस बार बड़ी हिमाकत कर डाली है। भारत की शान तिरंगे का चीनी कंपनी ने सरेआम अपमान कर डाला है। इस पर मामला भी दर्ज हो गया है। कारोबारी चीन की इस हरकत से खासे आक्रोश में आ गए हैं और इसका जवाब देने की बात कह रहे हैं।
ताजा मामला हिमाचल के कांगड़ा में सामने आया है। यहां स्थानीय थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सेक्शन-2 प्रिवेंशन ऑफ इनसल्ट टू नेशन ऑनर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
यहां के बाजार में चीन में बने ऐसे जूतों की खेप पहुंची है, जिनके डिब्बों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाया गया है। ऐसे में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हो रहा है।
'आवाज उठाए भारत'
अभी तक ऐसे मामले अन्य देशों में सामने आते रहे हैं, जिनके खिलाफ भारत में आवाज भी उठाई गई थी। इन डिब्बों को देखकर व्यापारियों में भी आक्रोश है। इनकी मानें तो डिब्बे पर तिरंगे के डिजायन के माध्यम से चीनी कंपनियां भारतीय ग्राहकों को लुभाने का प्रयास कर रहीं हैं, लेकिन इससे तिरंगे का अपमान हो रहा है।
उधर, भाजपा और कांग्रेस ने इसकी निंदा की है और इस मामले को हाईकमान के समक्ष उठाने की बात कही है। कारोबारियों के साथ साथ इन नेताओं का भी कहना है कि देश को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। तिरंगा देश की शान है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। जिस कंपनी ने भी ये काम किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
पुलिस ने शुरू की जांच
वहीं, पुलिस प्रवक्ता डॉ. शिव कुमार का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बाहरी कंपनी के शूज बॉक्स पर तिरंगे के निशान का मामला सामने आने के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
उन्होंने कहा कि पुलिस पड़ताल में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
मामले से संबंधित लोगों से कड़ी पूछताछ की जाएगी। यह सामान कहां से लाया गया और किस कंपनी का है, इसकी पड़ताल जारी है। शीघ्र ही मामले की तह तक पहुंचा जाएगा।