फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Children will not stay in program for more than three hours

समारोहों में तीन घंटे से ज्यादा नहीं रुकेंगे बच्चे, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Thu, 08 Nov 2018 11:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 08 Nov 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Children will not stay in program for more than three hours

हिमाचल में अब बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य समारोहों के लिए तीन घंटे से ज्यादा नहीं रोका जा सकेगा। प्रदेश सरकार ने बाल श्रम नियमों को कड़ा कर दिया है। नए नियमों में कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विश्राम देना भी अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


किसी भी कला की प्रस्तुति के लिए बच्चे तीन ही घंटे रहेंगे। इसमें विश्राम भी शामिल होगा। बच्चों के कार्यक्रमों के लिए आयोजकों को उपायुक्त से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन


प्रधान सचिव श्रम एवं रोजगार ने बाल श्रम अधिनियम के नए नियमों की अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था के लिए हिमाचल सरकार ने हिमाचल प्रदेश बाल श्रम (प्रतिषेध और विनियमन) संशोधन नियम 2018 अधिसूचित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए नियम के अनुसार स्कूलों में जब पढ़ाई चरम पर हो तो उस दौरान भी बच्चों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नहीं कहा जाएगा। इसके अतिरिक्त शाम सात बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक बच्चे कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति नहीं देेंगे।

आयोजक को करना होगा इन नियमों का पालन 

Children will not stay in program for more than three hours

हिमाचल में अकसर स्कूली बच्चे धार्मिक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। इससे पहले बच्चों को कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए कोई नियम नहीं थे। 

- बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करना
- पोषक आहार और स्वच्छ वातावरण की व्यवस्था
- दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना 
- यौन अपराध सुरक्षा
- पांच बच्चों के लिए एक उत्तरदायी व्यक्ति की नियुक्ति
- समारोह में अर्जित आय में से कम से कम 20 फीसदी राशि बालक के नाम पर बैंक में जमा करनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed