फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Child marriage stopped at night but groom and bride absconding in the morning himachal

रात को बाल विवाह रुकवाया, सुबह दूल्हा-दुल्हन फरार

Fri, 14 Dec 2018 11:00 AM IST
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Fri, 14 Dec 2018 11:00 AM IST
विज्ञापन
Child marriage stopped at night but groom and bride absconding in the morning himachal

मंडप सजा था। बस बारात के पहुंचने का इंतजार था कि अचानक ऐसे मेहमान दुल्हन के घर पहुंच गए, जिससे शादी की सारी तैयारियों पर पानी फिर गया। कुछ ही पल में ऐसा हुआ कि सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं।

विज्ञापन


बारात न तो दुल्हन के घर पहुंची और न ही दूल्हा दुल्हन को अपने घर ले जा सका। बारात को आधे रास्ते से वापस लौटना पड़ा। रात कटी लेकिन, सुबह जो हुआ वह हैरत में डालने वाला था। वीरवार की सुबह दूल्हा और दुल्हन फुर्र हो गए।
विज्ञापन


अब महिला एवं बाल विकास विभाग इस मामले में एफआईआर की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यह मामला बाल विवाह से जुड़ा है। नाहन तहसील के तहत एक गांव में बुधवार को शादी समारोह था। अचानक चाइल्ड लाइन नंबर पर किसी ने दुल्हन के नाबालिग होने की सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां जानिए पूरा मामला

Child marriage stopped at night but groom and bride absconding in the morning himachal

चाइल्ड लाइन की टीम ने काउंसलर विनीता ठाकुर की अगुवाई में पुलिस को साथ लेकर दुल्हन के घर दबिश दी। इससे पहले नाहन पुलिस थाना में डीडी एंट्री करवाई गई। टीम ने पाया कि लड़की के घर पर शादी की तैयारियां चल रही थीं।

मौके पर दस्तावेज जांचने पर लड़की की उम्र 17 साल पाई गई। रात आठ बजे के करीब दुल्हन के घर बारात पहुंचने ही वाली थी कि बारात पक्ष के लोगों को दुल्हन के घर चाइल्ड लाइन की दबिश की सूचना मिली और बारात रास्ते से वापस लौट गई। इसके बाद टीम ने लड़की सहित परिजनों की काउंसलिंग की।

चाइल्ड लाइन के मुताबिक लड़की की मां का कहना था कि उनका बेहद गरीब परिवार है और उसकी पांच बेटियां हैं। साथ ही उसके पति भी बीमार रहते हैं। परिवार का यह भी कहना था कि उन्हें जानकारी नहीं थी कि लड़की की शादी के लिए उम्र 18 साल होनी चाहिए।

सुबह लड़की घर से गायब मिली

Child marriage stopped at night but groom and bride absconding in the morning himachal

लिहाजा, चाइल्ड लाइन की टीम के दखल के बाद यह बाल विवाह रुकवा दिया गया। काउंसलर विनीता ठाकुर ने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्थानीय पंचायत के वार्ड मेंबर से मामले की लिखित जानकारी ली गई और रात 11 बजे टीम वापस लौट आई।

लेकिन वीरवार की सुबह लड़की घर से गायब मिली। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने मामले की सूचना महिला एवं बाल विकास विभाग को दी। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है।

उधर, सीडीपीओ सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सुपरवाइजर को मौके पर भेजा गया है। मामले में पुलिस और बाल संरक्षण अधिकारी को भी लिखा गया है। सूचना मिली है कि विवाह रुकवाने के अगले ही दिन दूल्हा-दुल्हन गायब हो गए। लिहाजा, मामले में एफआईआर करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed