{"_id":"57d172164f1c1be906319212","slug":"child-falls-in-bucket-of-water-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते वक्त पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते वक्त पानी की बाल्टी में गिरा मासूम, पीजीआई रेफर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 09 Sep 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव रामपुर में डेढ़ वर्षीय मासूम पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। बच्चे को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक रामपुर निवासी बुधवार देर शाम एक डेढ़ वर्षीय मासूम अपने घर में खेल रहा था कि अचानक पानी से भरी बाल्टी में गिर गया। परिजनों ने तुरंत पीड़ित को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
लेकिन गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मासूम को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि बच्चे को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है, लेकिन गंभीर हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन